ओडिशा के बालासोर जिले में एटीएम लूट की एक हैरान करने वाली कोशिश सामने आई है। तुड़ीगड़िया बाजार स्थित इंडिया1 एटीएम को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने पहले कियोस्क का दरवाजा तोड़ा और फिर पूरी मशीन को महिंद्रा थार SUV से बांधकर उखाड़ ले गए
ओडिशा के बालासोर जिले में एटीएम लूट की एक हैरान करने वाली कोशिश सामने आई है। तुड़ीगड़िया बाजार स्थित इंडिया1 एटीएम को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने पहले कियोस्क का दरवाजा तोड़ा और फिर पूरी मशीन को महिंद्रा थार SUV से बांधकर उखाड़ ले गए। हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी वे एटीएम में रखा कैश नहीं निकाल सके और मशीन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात करीब दो बजे तीन से चार बदमाश काले रंग की थार से एटीएम कियोस्क पहुंचे। उन्होंने रस्सी की मदद से एटीएम को गाड़ी से बांधा और उसे जड़ से उखाड़ लिया। इसके बाद मशीन को सड़क पर घसीटते हुए ले जाने लगे। बीच रास्ते में रस्सी टूट गई, जिसके बाद आरोपियों ने एटीएम को गाड़ी में रखने की कोशिश की, लेकिन वजन ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। आखिरकार उन्होंने दोबारा रस्सी बांधी और मशीन को आगे तक घसीटते रहे।
पुलिस के अनुसार, बदमाश सुनसान स्थान पर पहुंचकर एटीएम तोड़कर उसमें रखा कैश निकालना चाहते थे, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। एटीएम में मौजूद एक भी रुपये तक वे नहीं पहुंच सके। करीब 300 मीटर दूर क्षतिग्रस्त हालत में मशीन को छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
The crime portfolio of Thar is expanding. This is from Baleshwar in Odisha. pic.twitter.com/mHK6YueYvn
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 11, 2026
पढ़ें :- रेप केस में जमानत मिलते ही आरोपी ने पत्नी-बच्चे समेत 6 लोगों की हत्या कर दी, पीड़िता और उसके परिवार को भी मौत...
शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एटीएम को बरामद कर जांच शुरू कर दी गई है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।