1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Odisha Train Accident: मोदी सरकार पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूछे ये 7 सवाल

Odisha Train Accident: मोदी सरकार पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूछे ये 7 सवाल

मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर मोदी सरकार से एक के बाद एक कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि, विज्ञापनी PR हथकंडो ने मोदी सरकार के काम करने की प्रणाली को ख़ोखला बना दिया है। साथ ही कहा कि, मोदी जी, आप आये दिन सफ़ेद की गई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने में व्यस्त रहते हैं पर रेल सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं देते।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस ट्रेन हादसे के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी नेता भी लगातार इस घटना को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने मोदी सरकार (Modi government) को इस ट्रेन दुर्घटना के बाद घेरा है। इसके साथ ही उन्होंने कई सवाल भी मोदी सरकार से पूछा है।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने न केवल संविधान ,बल्कि जान पर भी पैदा कर दिया है खतरा : अखिलेश यादव

मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने ट्वीट कर मोदी सरकार से एक के बाद एक कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि, विज्ञापनी PR हथकंडो ने मोदी सरकार के काम करने की प्रणाली को ख़ोखला बना दिया है। साथ ही कहा कि, मोदी जी, आप आये दिन सफ़ेद की गई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने में व्यस्त रहते हैं पर रेल सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं देते। ऊपर से नीचे तक के पदों की जवाबदेही तय करनी होगी जिससे कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके। तभी इस हादसे के पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछे ये सवाल

1. रेलवे में 3 लाख़ पद खाली हैं, बड़े अधिकारियों के पद भी खाली हैं, जो PMO भर्ती करता है, उनको 9 सालों में क्यों नहीं भरा गया ?

2. रेलवे बोर्ड ने हाल ही में खुद माना है कि मानव संसाधन की भारी कमी के कारण लोको पायलटों के लंबे समय तक काम करने के घंटे, दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या का मुख्य कारण हैं। फिर पद क्यों नहीं भरे गये ?

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

3. South Western Railway Zone के Principal Chief Operating Manager ने 8 फरवरी 2023 को मैसूर में एक त्रासदी जिसमें दो ट्रेनें भिड़ने से बच गई थी, उसका हवाला देते हुए सिग्नलिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने का आग्रह किया था और चेतावनी दी थी। उस पर रेल मंत्रालय ने अमल क्यों नहीं किया ?

4. संसदीय स्थायी समिति ने अपनी 323वीं रिपोर्ट में रेलवे सुरक्षा आयोग (CRS) की सिफारिशों के प्रति रेलवे बोर्ड द्वारा दिखाई गई “उपेक्षा” के लिए रेलवे की आलोचना की थी। कहा था कि CRS केवल 8%-10% हादसों की जांच करता है, CRS को मज़बूती क्यों नहीं प्रदान की गई?

5. CAG की ताज़ा ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 और 2020-21 के बीच 10 में से लगभग 7 रेल दुर्घटनाएँ Train Derailment की वजह से हुई। 2017-21 में East Coast रेलवे में सुरक्षा के लिए रेल और वेल्ड (Track Maintenance) का शून्य परीक्षण हुआ। उसको दरकिनार क्यों कर दिया गया ?

6. CAG के अनुसार राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष (RRSK) में 79% फंडिंग काम क्यों की गई, जबकि हर साल ₹20,000 Cr उपलब्ध करवाने थे। Track renewal works की राशि में भारी गिरावट क्यों आई?

7. भारत के Research Designs and Standards Organisation (RDSO) द्वारा 2011 में विकसित ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली का नाम मोदी सरकार ने बदलकर “कवच” कर दिया और मार्च 2022 में रेलवे मंत्री जी ने खुद इसका प्रदर्शन भी किया। फिर भी अब तक केवल 4% रूटों पर कवच क्यों ?

पढ़ें :- कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर साधा निशाना, कहा-आपकी नीतियों से गरीब झुलस गए हैं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...