1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में रक्षाबंधन पर्व पर माता सीता व भाइयों सहित रामलला को बांधी जायेगी बहन शांता की भेजी राखी

अयोध्या में रक्षाबंधन पर्व पर माता सीता व भाइयों सहित रामलला को बांधी जायेगी बहन शांता की भेजी राखी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम लला रक्षाबंधन को अपनी बहन शांता की भेजी राखी बंधायेंगे। इसके लिये उनकी बहन शांता ने राखी भी भेज दी है। रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर में भगवान राम सीता माता सहित अपने भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ रखी का त्यौहार मनायेंगे। हर साल की तरह भगवान राम को उनकी बड़ी बहन शांता की तरफ से राखी आती है।

By Sudha 
Updated Date

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम लला रक्षाबंधन को अपनी बहन शांता की भेजी राखी बंधायेंगे। इसके लिये उनकी बहन शांता ने राखी भी भेज दी है। रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर में भगवान राम सीता माता सहित अपने भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ रखी का त्यौहार मनायेंगे। हर साल की तरह भगवान राम को उनकी बड़ी बहन शांता की तरफ से राखी आती है। इस साल भी सावन माह के शुक्ल पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त पर सभी विग्रहों को ये राखियां बांधी जाएंगी। बाता दें कि ये राखियां श्रृंगी ऋषि आश्रम से देवी शांता के नाम पर भेजी गई हैं।

पढ़ें :- हरियाणा में बैंक अफसरों का बड़ा घोटाला: नगर निगम की 160 करोड़ रूपये की FD पर किया हाथ साफ

वहीं आश्रम में 6वें ‘श्री रामलला रक्षाबंधन महोत्सव को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा। मीडिया प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि इन विशेष राखियों को जूट फॉर लाइफ संस्था की महिला कारीगरों ने तैयार किया है। इन राखियों में कलावा रेशम, तुलसी के बीज, मोती, सिल्क और जूट जैसे प्राकृतिक और आध्यात्मिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। हर राखी प्रेम, भक्ति और भारतीय परंपरा की भावना से बनी है। वहीं 8 अगस्त को शहर भर में शोभायात्रा निकलने के साथ रामलला के दरबार में ये राखियां और मिठाइयां ले जाया जायेगा और मंदिर ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। बताते चले कि ये श्रृंगी ऋषि वही ऋषि हैं जिनके पुत्रेष्टि यज्ञ से राजा दशरथ को पिता का सुख मिला था, और भगवान राम का जन्म हुआ था। श्रृंगी ऋषि की पत्नी देवी शांता थीं। शांता अयोध्या के राजा दशरथ की पुत्री थीं। इस कारण शांता भगवान राम की बड़ी बहन हुई। इसी कारण ये राखियां हर साल श्रृंगी ऋषि के ससुराल अयोध्या में भेजी जाती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...