1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Hariyali Teej 2024: घर में मौजूद इन चीजों से पाये फेशियल जैसा ग्लो, वो भी मिनटों में

Hariyali Teej 2024: घर में मौजूद इन चीजों से पाये फेशियल जैसा ग्लो, वो भी मिनटों में

आज हरतालिका तीज का त्यौहार है। आज के दिन सुहागन महिलाएं हाथ में मेहंदी, पैरों में आलता और लाल वस्त्र और चूड़ियां पहन कर व्रत उपवास करती है। भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज हरतालिका तीज का त्यौहार है। आज के दिन सुहागन महिलाएं हाथ में मेहंदी, पैरों में आलता और लाल वस्त्र और चूड़ियां पहन कर व्रत उपवास करती है। भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं।

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो ऑफिस और घर के कामों के बीच खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती पार्लर आदि नहीं जा पाती है। आज हम ऐसी महिलाओं के लिए घर में मिनटों में फेशियल जैसा ग्लो पाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें सामान खरीदने के लिए भी बाहर जाने की जरुरत नहीं । बल्कि घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके ही ग्लो पा सकती हैं।

सबसे पहले अपनी स्किन को साफ करने के लिए दो से तीन चम्मच कच्चा दूध ले लें। इसमें चुटकीभर नमक मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर चेहरे पर इससे हल्के हाथों से मालिश करें। पांच मिनट तक चेहरे को दूध से मसाज करने के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।

इसके बाद बेसन में थोड़ा सा शहद और पानी मिला लें। अब इससे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। फिर चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और ग्लिसरीन मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद इसे भी साफ कर लें।

अब बारी आती है टोनर की। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। इसे चहरे पर लगा कर दस मिनट बाद चेहरा धो लें।किसी अच्छे स्किन मॉइश्चराइजर से अपने चेहरे की मसाज करें और रातभर इस स्किन पर लगा रहने दें। अगले दिन सुबह हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। अब आपकी स्किन पर एक हेल्दी ग्लो दिखायी देगा

पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...