1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्व.राजेंद्र मणि त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि पर नौतनवा अध्यक्ष सहित गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

स्व.राजेंद्र मणि त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि पर नौतनवा अध्यक्ष सहित गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

स्व.राजेंद्र मणि त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि पर नौतनवा अध्यक्ष सहित गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज अपने पिता स्वर्गीय राजेंद्र मणि त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार की दोपहर अपने निज आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके चरणों में शीश झुकाकर उन्हें याद किया।

पढ़ें :- तिलहन एवं दलहन फसलें गन्ने की पैदावार को प्रभावित किए बिना किसानों को अतिरिक्त लाभ और जोखिम से सुरक्षा प्रदान करेगा: सीएम योगी

इस अवसर पर बृजेश मणि त्रिपाठी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा,आज जो कुछ भी मुझे मिला है, वह मेरे पिता की प्रेरणा और संस्कारों का ही परिणाम है। उनका आशीर्वाद सदैव मेरे साथ बना रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं नगर पालिका के सभासदों की उपस्थिति रही।

प्रमुख रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजय पाठक, अशोक रौनियार, संजय मौर्य, अभय कुमार, प्रमोद पाठक, दुर्विजय, सुनील श्रीवास्तव, सतीश जायसवाल, मनोज कुशवाहा, दिनेश मणि त्रिपाठी, उमेश मणि त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी सहित कई लोगों ने स्वर्गीय त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय राजेंद्र मणि त्रिपाठी को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।राजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी

पढ़ें :- हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...