1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Atul Subhash: मृत्यु से पहले का वीडियो देखने के लिए भी कलेजा चाहिए…अतुल सुभाष के लिए मलिनी अवस्थी ने उठाई आवाज

Atul Subhash: मृत्यु से पहले का वीडियो देखने के लिए भी कलेजा चाहिए…अतुल सुभाष के लिए मलिनी अवस्थी ने उठाई आवाज

अतुल सुभाष की आत्महत्या पर अब प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी का भी गुस्सा फूट पड़ा है। मालिनी अवस्थी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ''रोम रोम हिलाने वाला वीडियो है यह! #अतुलसुभाष चला गया! क्या व्यवस्था में कोई बदलाव होने की उम्मीद है?

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी और उसके परिजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। बेंगलुरु में इंजीनियर की खुदकुशी के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्जकर ली है। अतुल सुभाष ने खुदकुशी से पहले 24 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। साथ ही एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने पत्नी और उसके परिजनों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया में इस घटना को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई हुई है।

पढ़ें :- रैंप पर दिखा अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का जलवा, लाल रंग के गहने ने जीता सबका दिल

अतुल सुभाष की आत्महत्या पर अब प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी का भी गुस्सा फूट पड़ा है। मालिनी अवस्थी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ”रोम रोम हिलाने वाला वीडियो है यह! #अतुलसुभाष चला गया! क्या व्यवस्था में कोई बदलाव होने की उम्मीद है? जिस समाज में विवाह सौदा बन जाए, रिश्ते स्वार्थ पूरा करने का जरिया और अदालतें इस पाप का मुख्य अस्त्र! अतुल सुभाष का मृत्यु से पहले दिया गया यह वीडियो देखने के लिए भी कलेजा चाहिए। एक आदमी ने ने सब तरफ से हार कर खुदकुशी कर ली! यह खुदकुशी नहीं, बलिदान है! न्याय व्यवस्था और पक्षपाती कानून बदलिए।”

पढ़ें :- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत: LPG जहाज सुरक्षित पहुंचा, सरकार ने दी सप्लाई को लेकर बड़ी अपडेट

बता दें कि, बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 34 वर्षीय एआई इंजीनियर अतुल सुबाष ने कर्नाटक के बेंगलुरु में खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने 1.21 घंटे का एक वीडियो जारी किया। इसमें अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इंजीनियर ने ससुराल पक्ष के लोगों पर ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए इंसाफ मांगा है। जौनपुर के रुहट्टा निवासी निकिता सिंघानिया की शादी 2019 में समस्तीपुर (बिहार) के पूसा थाना क्षेत्र के वेनी निवासी अतुल सुभाष के साथ हुई थी। अतुल बेंगलुरु में एआई इंजीनियर थे। सोमवार की रात सुभाष ने बेंगलुरु में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले उन्होंने 24 पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है। आत्महत्या से पहले 1.21 घंटे का एक वीडियो भी जारी किया।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...