HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. इंदौर से लखनऊ के बीच सीधी उड़ानों में से एक होगी बंद

इंदौर से लखनऊ के बीच सीधी उड़ानों में से एक होगी बंद

इंदौर। इंदौर से लखनऊ के बीच दो सीधी उड़ानों में से एक को 30 मार्च से बंद किया जा रहा है, जबकि दूसरी का समय बदल जाएगा। सुबह की उड़ान पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी, वहीं शाम और देर रात की उड़ान का समय बदल जाएगा।

By Shital Kumar 
Updated Date

दरअसल, इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर अप्रैल माह से आठ घंटे रात्रि 10.30 से सुबह 6.30 बजे तक रनवे सुधार का कार्य किया जाना है। ऐसे में कई उड़ानों का समय बदल रहा है और कुछ उड़ानों को बंद किया जा रहा है। फिलहाल इंडिगो से संचालित उड़ान इंदौर से सुबह छह बजे लखनऊ के लिए रवाना होती है और लखनऊ से सुबह 10.20 बजे वापस इंदौर आती है। यह उड़ान 30 मार्च से बंद हो रही है। जबकि लखनऊ से रात 11.15 बजे इंदौर आने वाली उडान का समय 30 मार्च से रात 9.35 बजे कर दिया गया है।

पढ़ें :- विक्रम विवि का नाम बदला, दीक्षांत समारोह में सीएम को डी लिट् उपाधि मिली

इसी तरह शाम 5.15 बजे लखनऊ के लिए रवाना होने वाली उड़ान अब सवा घंटे पहले, यानी दोपहर 3.55 बजे रवाना होगी। ऐसे में, अब लोग सुबह की उड़ान से लखनऊ जाकर देर रात वाली उड़ान से वापस इंदौर आ जाते थे, लेकिन अब सुबह जल्दी लखनऊ जाना और रात में वापस इंदौर आना नहीं हो सकेगा। इंदौर-लखनऊ – 6ई 7422 उड़ान इंदौर से दोपहर 3.55 बजे रवाना होकर शाम 5.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ-इंदौर – 6ई 7439 उड़ान लखनऊ से रात्रि 7.40 बजे रवाना होकर रात्रि 9.35 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर-लखनऊ – 6ई 7422 उड़ान इंदौर से दोपहर 3.55 बजे रवाना होकर शाम 5.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ-इंदौर – 6ई 7439 उड़ान लखनऊ से रात्रि 7.40 बजे रवाना होकर रात्रि 9.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...