1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तिरुपति मंदिर में सिर्फ हिंदू कर्मचारी करेंगे काम, नए टीटीडी बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान

तिरुपति मंदिर में सिर्फ हिंदू कर्मचारी करेंगे काम, नए टीटीडी बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान

Tirupati Temple News: तिरुपति के विश्व प्रसिद्ध प्रसादम (लड्डू) में जानवरों की चर्बी मिलाए जाने के विवाद काफी सुर्खियों में रहा। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है। प्रसाद विवाद के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने 2 दिन पहले बुधवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के लिए 24 सदस्यों के साथ एक नए बोर्ड की स्थापना की। जिसका अध्यक्ष बी.आर. नायडू को बनाया गया है। वहीं, बोर्ड का नया अध्यक्ष बनने के बाद नायडू का बड़ा बयान सामने आया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Defamation Case : एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी अब 20 फरवरी को, गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

टीटीडी के नए अध्यक्ष नायडू ने गुरुवार को इस बात पर जोर दिया कि मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी हिंदू लोगों को होना चाहिए। उन्होंने कहा, “तिरुमाला में काम करने वाला हर व्यक्ति हिंदू होना चाहिए। मेरी यही पहली कोशिश होगी कि इस दिशा में काम किया जाए। इसमें कई मुद्दे हैं। हमें इस पर ध्यान करना होगा।” नायडू ने यह भी कहा कि वो प्रदेश सरकार से इस बारे में बात करेंगे कि दूसरे धर्मों के कर्मचारियों के साथ कैसे व्यवहार किया जाए, क्या उन्हें अन्य सरकारी विभागों में भेजा जाना चाहिए या फिर उन्हें वीआरएस दी जानी चाहिए।

बीआर नायडू मीडिया से जुड़ी एक अहम शख्सियत हैं जो एक हिंदू भक्ति चैनल सहित तेलुगू टीवी चैनल भी चलाते हैं. उन्होंने टीटीडी का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए आंध्र प्रदेश और केंद्र की सरकार का धन्यवाद दिया। नायडू ने कहा कि वह टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को अपना सौभाग्य मानते हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप भी लगाया कि पिछली वाईएसआर कांग्रेस सरकार के दौरान तिरुमाला में ढेरों अनियमितताएं बरती गईं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...