1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Ookla Report : ग्लोबल 5G परफॉर्मेंस रैंकिंग में भारत ने स्थिति को किया बेहतर, 14 वें स्थान पर पहुंचा

Ookla Report : ग्लोबल 5G परफॉर्मेंस रैंकिंग में भारत ने स्थिति को किया बेहतर, 14 वें स्थान पर पहुंचा

ब्रॉडबैंड स्पीड एंड मेजरमेंट फर्म  (Broadband Speed and Quality Measurement Firm) ऊकला (Ookla) ने भारत में 5G परफोर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में 2022 में पहले 5G नेटवर्क की शुरुआत के बाद से लेकर हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ब्रॉडबैंड स्पीड एंड मेजरमेंट फर्म  (Broadband Speed and Quality Measurement Firm) ऊकला (Ookla) ने भारत में 5G परफोर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में 2022 में पहले 5G नेटवर्क की शुरुआत के बाद से लेकर हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी गई है।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक, देश में प्रमुख ऑपरेटरों जैसे रिलायंस जियो (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने देश भर में 5G की तेजी से स्थापना ने ग्लोबल 5G परफॉर्मेंस रैंकिंग में भारत की स्थिति को बेहतर किया है।

Ookla रिपोर्ट  की खास बातें-

भारत की 5G एवरेज डाउनलोड स्पीड ग्लोबली 14वें स्थान पर

2023 की चौथी तिमाही डेटा के आधार पर भारत 301.86 Mbps के साथ 5G औसत डाउनलोड स्पीड में विश्व स्तर पर 14वें स्थान पर है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की 5G नेटवर्क को लेकर की गई कोशिशों के साथ भारत विश्व स्तर पर सबसे तेज 5G औसत डाउनलोड स्पीड के साथ टॉप 15 बाजारों में पहुंच गया है।

वर्ष 2023 में तेजी से बढ़ी 5G उपलब्धता

भारत में 5G उपलब्धता 2023 में बढ़ी है। देश में 5G उपलब्धता पहली तिमाही में 28.1 फीसदी से बढ़कर 2023 की चौथी तिमाही में 52.0 फीसदी हो गई, जो एक वर्ष के भीतर 23.9 प्रतिशत अंक की वृद्धि दर्शाती है।

2023 की चौथी तिमाही के दौरान रिलायंस जियो की 5G उपलब्धता दर 68.8 फीसदी थी। वहीं 2023 की चौथी तिमाही के दौरान एयरटेल की 5G उपलब्धता दर 30.4 फीसदी थी।

वीडियो स्ट्रीमिंग और मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस हुआ बेहतर

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर

भारत का 5G नेटवर्क मौजूदा 4G-LTE की तुलना में वीडियो स्ट्रीमिंग और मोबाइल गेमिंग में बेहतर अनुभव देता है।

रिलायंस जियो और एयरटेल के 5G नेटवर्क ने 4G LTE की तुलना में वीडियो शुरू होने के समय में सुधार किया है और बफरिंग कम की है। जियो में 5G वीडियो शुरुआत का समय 1.14 सेकंड और एयरटेल में 1.29 सेकंड है।

इसके विपरीत, रिलायंस जियो का 4G LTE वीडियो शुरुआत समय 1.99 सेकंड और एयरटेल के लिए 1.73 सेकंड था।

5G के साथ बेहतर हुई औसत विलंबता

मोबाइल गेमर्स ने भी 5G नेटवर्क के साथ बेहतर औसत विलंबता का अनुभव किया है। रिलायंस जियो के लिए यह 77 ms और एयरटेल में यह 92 ms रहा।

भारत में 5G नेट प्रमोटर स्कोर (Net Promoter Scores) 4G LTE से आगे बना हुआ है। बेहतर प्रदर्शन के साथ ऑपरेटरों का 5G NPS 4G की तुलना में बेहतर स्कोर प्राप्त कर रहा है।

पढ़ें :- Vivo X500 FE :  वीवो एक्स500 एफई लॉन्च से पहले IMDA और SGS पर हुआ लिस्ट ,  जानें बैटरी और फीचर्स

2023 की चौथी तिमाही में दोनों ही ऑपरेटर रिलायंस जियो (Reliance Jio)  और एयरटेल (Airtel) ने 7.4 और 7.55G NPS के साथ सुधार को दिखाया। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एयरटेल (Airtel)  के 37.6 अंक की तुलना में 5G पर 41.2 अंक की बढ़ोतरी देखी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...