OPPO Pad SE features: पॉपुलर टेक ब्रांड ओपो जल्द ही अपने नए टैबलेट Pad 4 Pro को लॉन्च करने वाली है, इसे कंपनी अपने घरेलू बाजार (चीन) में 10 अप्रैल को पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही ओपो एक और टैबलेट OPPO Pad SE (संभावित) कर रहा है, जिसे WiFi और LTE वैरियंट में पेश किया जा सकता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, OPPO Pad SE को सिंगापुर का IMDA सर्टिफिकेशन मिला है जिससे इसके नाम की पुष्टि होती है। इसके WiFi और LTE वैरियंट को इंपोर्ट-एक्सपोर्ट डेटाबेस लिस्टिंग में देखा गया है। साथ ही डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। OPPO Pad SE के LTE मॉडल को Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर भी स्पॉट किया गया है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
लीक के अनुसार, OPPO Pad SE को IMDA सर्टिफिकेशन में OPD2420 और OPD2419 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। जिसमें OPD2420 मॉडल LTE वैरियंट के लिए है, जबकि OPD2419 मॉडल Wi-Fi-ओनली है। LTE वैरियंट की Geekbench लिस्टिंग में k6789v1_64 कोडनेम वाला मदरबोर्ड दिखाया गया है, जिसमें दो कोर 2.20GHz और छह कोर 2GHz की स्पीड पर चलते हैं। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU भी मौजूद है।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट डेटाबेस के अनुसार OPPO Pad SE टैबलेट Helio G99 या G99 Ultimate SoC द्वारा संचालित होगा। इसमें 4GB रैम होगी और यह Android 15 OS पर रन करेगा। गीकबेंच टेस्ट रिजल्ट में OPPO Pad SE LTE ने सिंगल-कोर टेस्ट में 548 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,772 अंक हासिल किए हैं। LTE और WiFi दोनों वेरिएंट्स में 10.95-इंच डिस्प्ले, 4GB रैम, और 128GB स्टोरेज मिलेगी। अपकमिंग डिवाइस की बाकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।