1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan : पाकिस्तान में चुनाव से पहले पुलिस स्टेशन पर आतंकवादी हमला , KP में 10 पुलिसवालों की मौत

Pakistan : पाकिस्तान में चुनाव से पहले पुलिस स्टेशन पर आतंकवादी हमला , KP में 10 पुलिसवालों की मौत

पाकिस्तान में पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में सोमवार की सुबह पुलिस थाने पर आतंकवादी हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।

By अनूप कुमार 
Updated Date

pakistan : पाकिस्तान में पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में सोमवार की सुबह पुलिस थाने पर आतंकवादी हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। खबरों के अनुसार,   अज्ञात आतंकवादियों के समूह ने चौधवान पुलिस थाने पर हमला किया। घायलों को डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग निकले।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

इलाके की ओर जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है और तलाश अभियान शुरू किया गया है।अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव होने वाले है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...