1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan : बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 सैनिकों की मौत

Pakistan : बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 सैनिकों की मौत

 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंदरगाह शहर ग्वादर के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी सेना के बम निरोधक दस्ते पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan:  पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंदरगाह शहर ग्वादर के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी सेना के बम निरोधक दस्ते पर अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए। खबरों के अनुसार, पाकिस्तानी फौज की बम निरोधक टीम ग्वादर जिले के अंकारा डैम इलाके में बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने में व्यस्त थी तभी बंदूकधारियों ने रविवार को उन पर गोलीबारी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है और चार अन्य जख्मी हुए हैं।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

खबरों के अनुसार, ग्वादर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहसिन जोहेब ने बताया, “गोलीबारी की घटना बंदरगाह शहर (ग्वादर) से लगभग 25 किमी दूर हुई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और चार अन्य जख्मी हो गए।” उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...