1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा

पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा

UP Elections 2027 : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी की मुश्किलें सहयोगी दलों ने बढ़ा रखी हैं। कांग्रेस की ओर से 150 सीटों की मांग किए जाने बाद अब अपना दल कमेरावादी 5 दर्जन सीटों पर दावा कर सकती है। इन सीटों पर पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Elections 2027 : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी की मुश्किलें सहयोगी दलों ने बढ़ा रखी हैं। कांग्रेस की ओर से 150 सीटों की मांग किए जाने बाद अब अपना दल कमेरावादी 5 दर्जन सीटों पर दावा कर सकती है। इन सीटों पर पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

पढ़ें :- गोंडा में BJP को झटका! भाजपा छोड़ अखिलेश यादव के साथ आए बृजभूषण शरण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल कमेरावादी 60 विधानसभा सीटों पर दावेदारी की तैयारी में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 60 सीटों का ब्यौरा सौंपा गया है। 2012, 2017 और 2022 में सपा की हारी सीटों पर ज्यादा नजर। इन सीटों पर कुर्मी मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है।

पल्लवी पटेल, अपना दल कमेरावादी की एक मात्र विधायक हैं। उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के चुनाव चिह्न पर लड़ा था और भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य को हराया था।

हालांकि, अपना दल कमेरावादी को इतनी सीटें मिलना मुश्किल है, क्योंकि सपा, कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी को प्रदेश में सिर्फ 50 सीटें देने को तैयार है तो उन्हें 60 सीट मिल पाना लगभग असंभव है। बता दें कि कांग्रेस राज्य में 150 सीटों की मांग कर रही है। जिसको लेकर दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज है।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...