1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा से मिलकर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, पहले घोषित सीटों की सूची ली वापस

बसपा से मिलकर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, पहले घोषित सीटों की सूची ली वापस

यूपी में अपना दल कमेरावादी अब बसपा के साथ मिलकर लोकसभा  चुनाव लड़ेगा। इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने शनिवार को  लोकसभा की तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में अपना दल कमेरावादी अब बसपा के साथ मिलकर लोकसभा  चुनाव लड़ेगा। इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने शनिवार को  लोकसभा की तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पार्टी की नेता पल्लवी पटेल कल बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करेंगी।

पढ़ें :- RR vs MI Live Streaming : आज आईपीएल में राजस्थान और मुंबई की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

इसके पहले, कृष्णा पटेल ने इंडिया गठबंधन के तहत अपने स्तर से ही तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। अब उन्होंने घोषित सीटों की सूची वापस ले ली है। पार्टी की तरफ से जारी किए गए बयान में सीटों की सूची को अग्रिम सूचना तक निरस्त करने की बात कही गई है साथ ही कहा है कि शीघ्र ही संशोधित नई सूची जारी की जाएगी।

अपना दल ने तीन सीटों मिर्जापुर, कौशांबी और फूलपुर में चुनाव लड़ने का एलान किया था। सीटों की घोषणा करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा था कि हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और अब तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करते हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...