1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Paneer Kofta: त्यौहारों से इस सीजन को बनाएं और भी खास लंच या डिनर में ट्राई करें पनीर कोफ्ता की मजेदार रेसिपी

Paneer Kofta: त्यौहारों से इस सीजन को बनाएं और भी खास लंच या डिनर में ट्राई करें पनीर कोफ्ता की मजेदार रेसिपी

आज नवमी है और आज से नौ दिन चलने वाले नवरात्रि के महापर्व का समापन हो जाएगा। आज के दिन लोग छोटी छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरुप मानकर नौ उनकी पूजा की जाता है और हलवा पूड़ी या खीर पूड़ी का खिलाती है। कई लोग इस मौके पर कई तरह के पकवान बनाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज नवमी है और आज से नौ दिन चलने वाले नवरात्रि के महापर्व का समापन हो जाएगा। आज के दिन लोग छोटी छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरुप मानकर नौ उनकी पूजा की जाता है और हलवा पूड़ी या खीर पूड़ी का खिलाती है। कई लोग इस मौके पर कई तरह के पकवान बनाते है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

कल यानि शनिवार को दशहरा का पर्व है। त्यौहार के इस सीजन में रोज ही तरह तरह के पकवान घरों में तैयार किये जाते है। आज हम आपके लिए पनीर कोफ्ता की रेसिपी लेकर आये है। जिसे आज लंच या डिनर में ट्राई कर सकती है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पनीर कोफ्ता की सामग्री

कोफ्ते के लिएः

100 ग्राम पनीर,
कद्दूकस1½ आलू (उबले),
कद्दूकस 50 ग्राम खोया
2 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1½ टी स्पून हल्दी पाउडर
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
एक मुट्ठी धनिया पत्ती
1/2 टी स्पून जीरा
1/2 टी स्पून धनिया
2-3 टेबल स्पून सरसों का तेल
25 ग्राम किशमिश ,
टुकड़ों में कटा हुआ
50 ग्राम मैदा
स्वादानुसार नमक

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

ग्रेवी के लिए सामान

3 टेबल स्पून रिफाइंड तेल
2 स्टिक दालचीनी
6 हरी इलायची
2 काली इलायची
12 लौंग
2-3 तेजपत्ता
2 टी स्पून जीरा
2 प्याज़,
टुकड़ों में कटा हुआ
4 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 टी स्पून हल्दी पाउडर
1½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून धनिया पाउडर
100 ग्राम टमाटर प्यूरी
100 ग्राम दूध
5 टेबल स्पून दही
1/2 टी स्पून चीनी
स्वादानुसार नमक

पनीर कोफ्ता बनाने का ये है तरीका

एक बाउल में पनीर, आलू, खोया, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती, पिसा हुआ जीरा, धनिया, किशमिश और सरसों के तेल को मिलाकर गूंथ लें। इन सभी सामग्रियों को ​मिलाकर एक सख्त डो के रूप में तैयार कर लें। दूसरे पैन में कोफ्तों को कम तेल में फ्राई कर लें । इसके बाद इन्हें तैयार की गई ग्रेवी में डालकर हल्की आंच पर पांच से छह मिनट के लिए रखें।

एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें दालचीनी स्टिक, हरी इलायची, काली इलायची, लौंग, तेजपत्ता और जीरा डालकर भून लें। इसके बाद प्याज, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर प्याज़ के हल्का ब्राउन होने तक भूनें।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

टमाटर प्यूरी और थोड़ा दूध डालकर हल्की आंच करके पकाएं। हल्का पक जाने पर इसमें मलमल के कपड़े में लटका हुआ दही और चीनी मिलाएं। ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें। एक दूसरे पैन में कोफ्तों को हल्का फ्राई करें।

अब फ्राई किए हुए कोफ्तों को तैयार की गई ग्रेवी में डालें। धीमी आंच पर 5 से 6 मिनट पकने दें।इसे पर नींबू का रस निचोड़े और हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...