1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Paris railway station knife Attacker : पेरिस रेलवे स्टेशन पर चाकू लेकर घुसे हमलावर ने तीन लोगों को किया घायल , मचा हड़कंप

Paris railway station knife Attacker : पेरिस रेलवे स्टेशन पर चाकू लेकर घुसे हमलावर ने तीन लोगों को किया घायल , मचा हड़कंप

पेरिस के प्रमुख गारे डे ल्योन रेलवे स्टेशन पर हमले में कथित तौर पर तीन लोगों को घायल करने के बाद चाकू और हथौड़े से लैस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Paris railway station knife Attacker : पेरिस के प्रमुख गारे डे ल्योन रेलवे स्टेशन पर हमले में कथित तौर पर तीन लोगों को घायल करने के बाद चाकू और हथौड़े से लैस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार , अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध, जिसके पास इटली से निवास के कागजात और दवाइयां थीं, जिससे पता चलता है कि उसका इलाज चल रहा था, को शनिवार सुबह 7:35 बजे (06:35 GMT) हमले के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे की स्थिति से बाहर है। गारे दे ल्योन पेरिस के सबसे बिजी रेलवे स्टेशनों में से एक है। यह स्टेशन राजधानी पेरिस को अन्य शहरों से जोड़ता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...