1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Parliament Monsoon Session 2026 : संसद में गतिरोध पर मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान, बोले-‘पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर सदन में होगी चर्चा’

Parliament Monsoon Session 2026 : संसद में गतिरोध पर मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान, बोले-‘पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर सदन में होगी चर्चा’

संसद का मॉनसून सत्र (Parliament Monsoon Session 2026) के शुरुआती दो दिनों की कार्यवाही नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak), कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। तीसरे दिन भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र (Parliament Monsoon Session 2026) के शुरुआती दो दिनों की कार्यवाही नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak), कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। तीसरे दिन भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ है।

पढ़ें :- CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दूसरे दिन भी सीजेपी का विरोध प्रदर्शन, 100 से ज्यादा लोग हिरासत में

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन (Chairman CP Radhakrishnan) से मुलाकात की। खड़गे ने चेयरमैन से स्पष्ट कहा कि पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो। उन्होंने गतिरोध खत्म करने को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद हम चर्चा के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि मैंने कल ही कहा है कि यह लोकतांत्रिक सरकार नहीं है। ये तानाशाह सरकार है। मोदी सरकार में सांसदों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। वे नियमों के अनुसार विरोध करने वालों को भी परेशान करते हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि BJP-RSS के लोग बिना बैज के पुलिस के बीच काम करते हैं। ये लोग अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों और कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। छात्रों के साथ अगर ये सरकार हमारे वरिष्ठ नेताओं को कुचलने की कोशिश करेगी तो देश में लाखों लोग खड़े होंगे, फिर ये नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। फिर ये सरकार पछताएगी कि उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और बाक़ी नेताओं के साथ ऐसा क्यों किया? मगर हम डरेंगे नहीं, हम लड़ते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन के लोग लड़ाई जारी रखेंगे।

पढ़ें :- नवरात्रि पर मां भगवती के दरबार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, विरोध करने वालों के लिए मांग ली सद्बुद्धि
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...