1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एनडीए-इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद के बाहर आमने-सामने, दोनों सदन दो बजे तक स्थगित

एनडीए-इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद के बाहर आमने-सामने, दोनों सदन दो बजे तक स्थगित

मौनसून सत्र का चौथा दिन भी अभी तक जोरदार हंगामे के नाम ​ही रहा। नारेबाजी करते हुए पक्ष-विपक्ष के सांसद संसद भवन के बाहर आमने-सामने आ गए। समाजवादी प्रार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। मॉनसून सत्र का चौथा दिन भी अभी तक जोरदार हंगामे के नाम ​ही रहा। नारेबाजी करते हुए पक्ष—विपक्ष के सांसद संसद भवन के बाहर आमने—सामने आ गए। समाजवादी प्रार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के तमाम सांसदों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, एनडीए के सांसद भी इस बात को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगें कि राहुल समेत विपक्ष के कई सांसदो पीएम आवास के सामने 21 जुलाई को धरना दिया। इस दौरान दोनों पक्षो ने एक—दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पढ़ें :- सरकार के खिलाफ 26 जुलाई को मोर्चा खोलेंगे उद्धव और राज ठाकरे, बड़ी संख्या में छात्रों से जुड़ने की अपील की

वहीं विपक्ष नीट लीक को लेकर ​केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है। दूसरी ओर संसद के भीतर हंगामे और नारेबाजी ​का सिलसिला जारी है, जिसके कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर ​दी गई है।

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को 2 बजे तक स्थगित होने से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजजू ने सदन मे कहा कि सरकार संसद की दोनो सदनों में ​विपक्ष जिस तरीके से, जब की तारीख तय करे, जितनी देर चाहे चर्चा के लिए तैयार है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...