Mumbai Metro accident : मुंबई में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में ऑटो रिक्शा और कार आ गई। यह हादसा मुलुंड पश्चिम में हुआ है और चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद का वीडियो सामने आया है। जिसमें ऑटो ड्राइवर फंसा हुआ नजर आ रहा है, जिसे लोग निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर की है, जब मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे से गुजर रहे ऑटो रिक्शा और एक कार पर गिर गया। हादसे की जानकारी मिलने पर मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
मुंबई के मुलुंड इलाके में अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो के पिलर का हिस्सा गिरा.
मेट्रो के पिलर का हिस्सा नीचे चलती ऑटो रिक्शा और कार पर गिरा.
4 लोग गंभीर रूप से घायल..#Mumbai pic.twitter.com/kfKyITR2sk
— Vivek Gupta (@imvivekgupta) February 14, 2026
बताया जा रहा है कि हादसे में ऑटो में सवार एक लोग की मौत और तीन 4 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने आसपास के इलाके में घेराबंदी करके ट्रैफिक डायवर्ट किया और मौके से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। फिलहाल, पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे की वजहों की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।