तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं। तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय शुक्रवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा किया। साथ ही, राज्यपाल को सर्मथन पत्र भी सौंपा, जिसके बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।
नई दिल्ली। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं। तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय शुक्रवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा किया। साथ ही, राज्यपाल को सर्मथन पत्र भी सौंपा, जिसके बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। बताया जा रहा है कि, कल विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
कांग्रेस और वामपंथी दलों से समर्थन मिलने के बाद टीवीके के प्रमुख विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। वामपंथी दलों द्वारा बिना शर्त समर्थन देने के कुछ घंटों बाद विजय शुक्रवार को तीसरी बार राजभवन पहुंचे, उन्होंने सरकार बनाने के जरूरी आंकड़े का समर्थन पत्र सौंपा। टीवीके ने चुनाव में कुल 108 सीटें जीतकर मजबूत प्रदर्शन किया है।
बता दें कि, पहले सिर्फ कांग्रेस ने विजय को समर्थन दिया था। अब सीपीआई, सीपीआईएम, वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने विजय की टीवीके का समर्थन करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि, विजय के पास बहुमत से ज्यादा 120 विधायकों का समर्थन है। 234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 है।