Mann Ki Baat 131st episode : पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा और लोगों को समय-समय पर पासवर्ड बदलने की सलाह भी दी। पीएम मोदी ने कहा, 'कई बार पता चलता है कि किसी वरिष्ठ नागरिक की जीवनभर की कमाई ठग ली गई। कभी किसी उन पैसों की ठगी हो जाती है, जो उसने बच्चों की फीस जमा करने के लिए बचाए थे। कारोबारियों से धोखाधड़ी की खबरें भी हमें देखने को मिलती हैं।'
Mann Ki Baat 131st episode : पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा और लोगों को समय-समय पर पासवर्ड बदलने की सलाह भी दी। पीएम मोदी ने कहा, ‘कई बार पता चलता है कि किसी वरिष्ठ नागरिक की जीवनभर की कमाई ठग ली गई। कभी किसी उन पैसों की ठगी हो जाती है, जो उसने बच्चों की फीस जमा करने के लिए बचाए थे। कारोबारियों से धोखाधड़ी की खबरें भी हमें देखने को मिलती हैं।
डिजिटल अरेस्ट का जिक्र करते पीएम मोदी ने कहा, ‘कभी कोई फोन करता है और कहता है कि मैं एक बड़ा अधिकारी हूं। आपको कुछ Details शेयर करनी होगी। इसके बाद भोले-भाले लोग ऐसा ही कर बैठते हैं। इसीलिए, आपका सतर्क रहना, जागरूक रहना बेहद जरूरी है।” उन्होंने आगे कहा, “ओटीपी, आधार नंबर या बैंक खाते से जुड़ी डिटेल्स किसी को भी न दें और सबसे अहम बात, अपने पासवर्ड को समय-समय पर जरूर बदलते रहें। जैसे हर मौसम के साथ खान-पान बदल जाता है, पहनावा भी बदल जाता है, वैसे ही नियम बना लीजिए कि हर कुछ दिन में आपको अपना पासवर्ड भी बदल लेना है।’
AI इम्पैक्ट समिट का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा, “देश ने हाल ही में दिल्ली में हुए ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट के दौरान ऐसी ही एक कामयाबी देखी। कई देशों के लीडर, इंडस्ट्री लीडर, इनोवेटर और स्टार्ट-अप सेक्टर से जुड़े लोग AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत मंडपम में एक साथ आए। यह समिट इस दिशा में एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ कि दुनिया भविष्य में AI की ताकत का इस्तेमाल कैसे करेगी। समिट में मुझे दुनिया के लीडर्स और टेक CEOs से मिलने का भी मौका मिला। AI समिट एग्ज़िबिशन में मैंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीज़ें दिखाईं। मैं खास तौर पर दो बातें बताना चाहता हूं।”