1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, यूपी बना 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य

PM मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, यूपी बना 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने रिमोट बटन दबाकर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां अब 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट मौजूद हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ....

By हर्ष गौतम 
Updated Date

नई दिल्ली, पर्दाफाश।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने रिमोट बटन दबाकर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां अब 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट मौजूद हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल समेत कई केंद्रीय और राज्य मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यह एयरपोर्ट परियोजना 11,282 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है, जबकि इसे कुल चार चरणों में विकसित किया जाएगा। पूरी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 29,560 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जेवर एयरपोर्ट को उत्तर भारत के एक बड़े विमानन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

पढ़ें :- जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले- पहले की सरकारों ने नोएडा को “लूट का एटीएम” बना दिया गया था, यह एयरपोर्ट युवाओं को भविष्य मे नई दिशा देगा

प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन से पहले एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें प्रोजेक्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। मंच पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान बुद्ध की कलाकृति भेंट की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जब कई पड़ोसी देशों में अस्थिरता का माहौल है, तब भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का विजन रहा है कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाए, उनका उद्घाटन भी उसी नेतृत्व में पूरा हो। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों को बेहतर सुविधाएं देना है। उन्होंने कहा कि ऐसा भारत बनाना है, जहां “हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में सफर कर सके” और जेवर एयरपोर्ट इसी दिशा में एक बड़ी पहल है।

एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे और हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ ही उत्तर प्रदेश न सिर्फ विमानन के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है, बल्कि यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में निवेश, रोजगार और विकास के नए रास्ते भी खोलेगा।

पढ़ें :- जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में शामिल है इंटरनेशनल फिल्म सिटी प्रोजेक्ट, प्रोडयूसर बोनी कपूर ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारिफ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...