1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, कहा- अभी खत्म नहीं हुआ है Operation Sindoor

शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, कहा- अभी खत्म नहीं हुआ है Operation Sindoor

कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। , प्रधानमंत्री ने कहा कि, मैं फिर कहना चाहता हूं कि Operation Sindoor के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वो किसी धोखे में न रहे। Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या मौजूद रहीं। उन्हें नरवल के उपजिलाधिकारी श्यामनगर स्थित घर से अपने वाहन से चकेरी एयरपोर्ट लेकर पहुंचे थे।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद दिवंगत शुभम की पत्नी एशन्या ने मीडिया से बाचतीत में कहा कि, पीएम खुद भी भावुक थे…मैंने उनसे कहा कि वो पाकिस्तानी आतंकी धर्म पूछकर मार रहे थे, वो हमें हिंदू-मुसलमान में बांटना चाह रहे थे।

वहीं, शुभम के चाचा ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि शासन से शुभम के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या को प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति मिली थी। ये मुलाकात काफी भावुक रही। साथ ही कहा, प्रधानमंत्री जी आश्वासन दिया कि आतंकवाद के समूलनाश तक लड़ाई जारी रहेगी।

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने कहा कि, मैं फिर कहना चाहता हूं कि #OperationSindoor के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वो किसी धोखे में न रहे। #OperationSindoor अभी खत्म नहीं हुआ है। #OperationSindoor में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...