प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय पुरस्कार 'ओली दाराजाली दुस्तलिक' से सम्मानित किया गया है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने अपने हाथों से पीएम मोदी को सम्मान दिया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, मैं इस सर्वोच्च सम्मान को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय पुरस्कार ‘ओली दाराजाली दुस्तलिक’ से सम्मानित किया गया है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने अपने हाथों से पीएम मोदी को सम्मान दिया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, मैं इस सर्वोच्च सम्मान को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती और साझा विरासत को समर्पित करता हूं। आपकी दूरदर्शी लीडरशिप और भारत के प्रति आपकी दोस्ती से हमारे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।
May the India-Uzbekistan friendship flourish!
May our bilateral partnership progress across sectors and may our people be prosperous.@president_uz https://t.co/UTGB8xJ2zm pic.twitter.com/grVQiJcS4w
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2026
इससे पहले जुलाई 2026 में इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी देशों से मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 35 हो गई है।
भारत और उज्बेकिस्तान ने रविवार को व्यापार और निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और साझा विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया। बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी 29 से 30 अगस्त तक उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं।