1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मणिपुर को लेकर पीएम मोदी का संवेदनहीन और गैर-जिम्मेदार रवैया लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : प्रियंका गांधी

मणिपुर को लेकर पीएम मोदी का संवेदनहीन और गैर-जिम्मेदार रवैया लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : प्रियंका गांधी

वायनाड से लोकसभा सांसद व कांग्रेस महासचिव​ प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार को एक बार फिर मणिपुर में शुरू हिंसा (Manipur Violence) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मणिपुर एक बार फिर से हिंसा की चपेट में है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वायनाड से लोकसभा सांसद व कांग्रेस महासचिव​ प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार को एक बार फिर मणिपुर में शुरू हिंसा (Manipur Violence) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मणिपुर एक बार फिर से हिंसा की चपेट में है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि करीब दो साल से राज्य के लोग हिंसा, हत्या, बलात्कार और पलायन झेल रहे हैं। सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं, हजारों लोग बेघर हैं। आखिर क्या कारण है कि केंद्र का शासन होने के बावजूद वहां शांति बहाली नहीं हो पा रही है?

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  ने मणिपुर को उसके हाल पर क्यों छोड़ दिया है? आज तक न वे मणिपुर गए, न राज्य के किसी प्रतिनिधि से मिले, न कभी शांति की अपील की और न ही कोई ठोस प्रयास किया। यह संवेदनहीन और गैर-जिम्मेदार रवैया किसी लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  की जिम्मेदारी है कि वे देशवासियों के लिए शांति-सुरक्षा सुनिश्चित करें। इससे पीछे हटना अपने कर्तव्य से मुंह मोड़ना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...