1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Constable Suicide Case: कॉस्टेबल आत्महत्या मामले में दो युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Constable Suicide Case: कॉस्टेबल आत्महत्या मामले में दो युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीते कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में सिपाही का आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें उसने गर्लफ्रेंड पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए सरकारी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड प्राची और उसकी सहेली सोनिया को गिरफ्तार कर लिया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Constable Suicide Case:  कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में सिपाही का आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें उसने गर्लफ्रेंड पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए सरकारी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड प्राची और उसकी सहेली सोनिया को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- यूपी चुनाव 2027 में क्या स्वाति सिंह की वापसी होने वाली है? सीएम योगी से इस मुलाकात के जानें क्या हैं सियासी मायने?

आपको बता दें कि मंगलवार देर शाम नगर पालिका परिषद मुरादनगर कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम पर ड्यूटी के दौरान पम्मी नाम की कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले पम्मी ने अपने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में कांस्टेबल ने कहा कि प्राची अपनी सहेली गुड्डन और अमित के साथ मिलकर मुझे रेप केस में फंसाने की धमकी देती है। मैं दो साल से इतना परेशान हूं कि अपने मन की बात किसी को नहीं बता सकता।

मेरे गांव में एक लड़की है। घर के सामने रहती है। उसने पहले मुझे फंसाया। अब दो साल से मुझे ब्लैकमेल कर रही है। मैं ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहा। कोई लड़की पैसों के लिए अपनी इज्जत को दांव पर लगा सकती है, मैंने जिंदगी में पहली बार देखा है। मैंने पत्नी की ज्वेलरी बेचकर इन्हें पैसे दे दिए। फिर भी इन्हें शांति नहीं मिली।

अब बताओ, मैं पैसे इन्हें कहां से लाकर दूंगा? इस लड़की के पीछे मैंने एक बार जहर भी खा लिया था। मैंने उसके सामने हाथ-पैर जोड़े कि मुझे माफ कर दे, गलती हो गई, लेकिन उसने मेरी एक नहीं सुनी। मेरे पास सिर्फ एक ही रास्ता है, वो है सिर्फ मौत। वो मानेगी नहीं, मेरे खिलाफ झूठी एफआईआर करेगी। मेरी जिंदगी तो तब भी बेकार है।

पढ़ें :- BRICS सम्मेलन में पहलगाम हमले की कड़ी निंदा, टेरर फंडिंग रोकने पर बनी सहमति, आतंकवाद के खिलाफ दुनिया एकमत...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...