1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Pune Porsche accident case: पुलिस ने नाबालिग आरोपी के दादा को किया गिरफ्तार

Pune Porsche accident case: पुलिस ने नाबालिग आरोपी के दादा को किया गिरफ्तार

पुणे पोर्शे एक्सीडेंट मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने नाबालिग आरोपी के दादा को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग आरोपी के दादा पर कार ड्राइवर को धमकाने का आरोप है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Pune Porsche accident case: पुणे पोर्शे एक्सीडेंट मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने नाबालिग आरोपी के दादा को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग आरोपी के दादा पर कार ड्राइवर को धमकाने का आरोप है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

इस मामले में शुक्रवार को दो पुलिस ऑफिसरों को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि इस हादसे के सिलसिले में समन्वित दृष्टिकोण लाने के लिए जांच को अपराध शाखा को हस्तांतरित कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा पहले से ही किशोर के पिता और शराब परोसने वाले दो प्रतिष्ठानो के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज अपराध की जांच कर रही थी।

आपको बता दें पुणे के कल्याणी नगर में रविवार की सुबह तड़के पोर्शे कार के नाबालिग चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे इंजीनियरों को कुचल दिया था, जिसमं दोनो की मौत हो गयी थी। पुलिस ने दावा किया कि वह नशे में कार चला रहा था। वहीं पुणे की एक अदालत ने शुक्रवार को पोर्शे दुर्घटना में नाबालिक आरोपी के पिता समेत छह लोगो को सात जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...