1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़ जातीय हिंसा में दलित युवक की मौत पर गरमाई सियासत, मायावती और चन्द्रशेखर की आयी प्रतिक्रिया

हापुड़ जातीय हिंसा में दलित युवक की मौत पर गरमाई सियासत, मायावती और चन्द्रशेखर की आयी प्रतिक्रिया

Hapur-Badnauli Shooting Incident : यूपी के हापुड़ के बदनोली गांव में हुई जातीय हिंसा में एक युवक की जान चली गई। जाट और दलित समाज के लोगों के बीच विवाद के दौरान गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए थे। घटना में घायल दलित युवक दीपक की मेरठ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे दलित समाज के लोग बेहद आक्रोशित बताए जा रहे हैं। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया सामने आयी है। दोनों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Hapur-Badnauli Shooting Incident : यूपी के हापुड़ के बदनोली गांव में हुई जातीय हिंसा में एक युवक की जान चली गई। जाट और दलित समाज के लोगों के बीच विवाद के दौरान गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए थे। घटना में घायल दलित युवक दीपक की मेरठ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे दलित समाज के लोग बेहद आक्रोशित बताए जा रहे हैं। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया सामने आयी है। दोनों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

पढ़ें :- 'काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार, पानी पर चल गयी दो पहिया नाव...' अखिलेश ने वाराणसी में जलभराव पर कसा तंज

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘यूपी के ज़िला हापुड़ के थाना हापुर नगर के अन्तर्गत दो समुदायों में हुई आपसी रंजिश व झड़प में घायल हुये दलित समाज के लोगों में से एक व्यक्ति की आज हुई मौत अति-दुखद। सरकार आरोपियों को क़ानूनी सज़ा के साथ-साथ पीड़ित परिवार की भी सहायता ज़रूर करे तो यह उचित होगा। वैसे भी आपसी रंजिशों का ख़ून-ख़राबा में बदल जाना अति-निन्दनीय एवं चिन्तनीय तथा ऐसी घटनाओं को सरकारी हस्तक्षेप आदि से हर हाल में रोका जाना चाहिये ताकि विवाद संघर्ष तक ना पहुँच पाये।’

पढ़ें :- मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात मंदिर गयी नाबालिग से दुष्कर्म, तीन युवकों पर अपहरण और दरिंदगी का आरोप

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जिला हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में 4 सितंबर को पुरानी रंजिश के चलते दलितों के घरों में घुसकर पथराव और फायरिंग की घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। गंभीर रूप से घायल दीपक की 5 सितंबर की रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया, इस पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। सबसे गंभीर बात यह है कि पहले से चल रहे विवाद और दर्ज मुकदमों के बावजूद समय रहते हिंसा रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। पुलिस की इस लापरवाही का खामियाजा आज एक परिवार को अपने बेटे की जान गंवाकर भुगतना पड़ा है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘यूपी सरकार से हमारी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। घटना से पहले की परिस्थितियों, पुलिस की भूमिका और हिंसा रोकने में हुई चूक की भी पूरी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। दलित पक्ष पर हमला करने वाले सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।’

पढ़ें :- यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव! बसपा नेताओं को GEN-Z व GEN-अल्फा के मुद्दे उठाने का दिया निर्देश

नगीना सांसद ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘मृतक दीपक के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रकृति शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। इस दुःख की घड़ी में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला टीम एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिरिश जी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना और वीडियो कॉल के माध्यम से मेरी भी पीड़ित परिवार से बात कराई।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...