PR Sreejesh in New Role : पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडियन हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने अपना सफर ब्रांज मेडल के साथ पूरा किया। ब्रांज मेडल मैच में टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से मात देकर ओलंपिक में लगातार दूसरी बार मेडल जीता। इस मैच के साथ ही टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) के अंतरराष्ट्रीय करियर पर भी फुलस्टॉप लग गया है। हालांकि, संन्यास के बाद दिग्गज खिलाड़ी श्रीजेश एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं।

दरअसल, हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को दिग्गज खिलाड़ी पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) को जूनियर मेंस हॉकी टीम (Junior Men’s Hockey Team) का हेड कोच नियुक्त किया है। वह अब युवा टीम को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे। हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर श्रीजेश की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि जूनियर पुरुष हॉकी टीम के नए मुख्य कोच के तौर पर पीआर श्रीजेश इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। आप सभी युवाओं को आगे भी इसी तरह से प्रेरित करते रहेंगे। हमें आपके कोचिंग कार्यकाल का बेसब्री से इंतजार है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- IND vs NZ Live : न्यूजीलैंड को पहले ओवर में लगा बड़ा झटका, हार्दिक ने कॉनवे का कैच पकड़ा, एक रन बनाकर आउट
बता दें कि साल 2006 में पीआर श्रीजेश ने इंडिया की सीनियर हॉकी टीम के लिए अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा, श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम के लिए कप्तानी की भी जिम्मेदारी को संभाला है। उन्होंने अपने 18 साल लंबे करियर के दौरान चार ओलंपिक खेले हैं, जिसमें 2020 टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीता है। चीन में 2022 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता। इंग्लैंड में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीता। उनके इंडियन हॉकी में योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से साल 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।