1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Prayagraj News: सवारियों से भरे टेंपो पर बालू लदा डंपर पलटा, तीन की दर्दनाक मौत

Prayagraj News: सवारियों से भरे टेंपो पर बालू लदा डंपर पलटा, तीन की दर्दनाक मौत

प्रयागराज के हंडिया कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर बालू उतारते समय एक डंपर अनियंत्रित होकर टेंपो पर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Prayagraj News: प्रयागराज के हंडिया कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर बालू उतारते समय एक डंपर अनियंत्रित होकर टेंपो पर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सिरसा मोड़ के पास हाइड्रोलिक से बालू नीचे गिराते समय डंपर अनियंत्रित होकर टेंपो पर पलट गया। इस दौरान टेंपों में सवार सभी लोग दब गए। आनन फानन में क्रेन की मदद से डंपर को उठाया गया। इसके बाद टेंपो में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं, हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी, जबकि तीन अन्य घायल हैं। वहीं, हादसे में टेंपो में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। टेंपो में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे।

वहीं, इस हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिसके कारण यातायात बाधित रहा। वहीं, पुलिस ने मृतकों और घायलों की पहचान के बाद उनके परिजनों को इसकी सूचना दी है। हादसे में टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

 

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...