1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. President Election 2022 : कांग्रेस नेता ने की विवादित टिप्पणी, कहा-द्रौपदी मुर्मू बुरी विचारधारा का कर रही हैं प्रतिनिधित्व

President Election 2022 : कांग्रेस नेता ने की विवादित टिप्पणी, कहा-द्रौपदी मुर्मू बुरी विचारधारा का कर रही हैं प्रतिनिधित्व

President Election 2022 : देश में राष्ट्रपति चुनाव (President Election ) की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे देश की सियासत भी गहराती जा रही है। इस बीच पक्ष व​ विपक्ष की ओर से बयानबाजी भी तेज हो गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

President Election 2022 : देश में राष्ट्रपति चुनाव (President Election ) की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे देश की सियासत भी गहराती जा रही है। इस बीच पक्ष व​ विपक्ष की ओर से बयानबाजी भी तेज हो गई है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

बुधवार को कांग्रेस नेता अजय कुमार ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पर टिप्पणी करके नए विवाद को जन्म दे दिया है। एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कांगेस नेता ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू शालीन हैं। हालांकि, वह देश की बुरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अजय कुमार ने कहा कि हमें उन्हें आदिवासियों के प्रतीक के रूप में नहीं देखना चाहिए।

बेवकूफ बना रही मोदी सरकार
अजय कुमार ने कहा कि मोदी सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही है। रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति हैं, लेकिन देश में अनुसूचित जाति के लोगों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने हाथरस की घटना पर भी एक शब्द नहीं बोला। प्रतीक बनाना और देश के लोगों को बेवकूफ बनाना ही मोदी सरकार का काम है। यह देश की आत्मा की लड़ाई है।

यशवंत सिन्हा को बताया अच्छा इंसान
कांग्रेस नेता ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए सबसे अच्छा उम्मीदवार बताया है। उन्होंने कहा कि वह अच्छे व्यक्ति हैं। समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों को विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए वोट करना चाहिए।

इससे पहले यशवंत सिन्हा ने अपने एक बयान में कहा था कि वह राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल रोक देंगे। सिन्हा ने वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तुलना खामोश राष्ट्रपति से करते हुए कहा कि पिछले पांच साल राष्ट्रपति भवन में खामोशी का दौर देखा गया है। राष्ट्रपति को उस दौर में कई मुद्दों पर बोलना चाहिए था।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...