1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video- ‘मोदी अडानी भाई-भाई’ लिखा बैग लेकर प्रियंका गांधी व अन्य सांसद पहुंचे, बोलीं- ये दुर्भाग्यपूर्ण कि सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है…

Video- ‘मोदी अडानी भाई-भाई’ लिखा बैग लेकर प्रियंका गांधी व अन्य सांसद पहुंचे, बोलीं- ये दुर्भाग्यपूर्ण कि सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है…

संसद के शीतकालीन सत्र (Winter session of Parliament) में गौतम अडानी को लेकर विपक्ष का हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) समेत अन्य सांसद 'मोदी अडानी भाई-भाई'  (Modi Adani Bhai-Bhai) लिखा बैग लेकर संसद पहुंचे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र (Winter session of Parliament) में गौतम अडानी को लेकर विपक्ष का हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) समेत अन्य सांसद ‘मोदी अडानी भाई-भाई’  (Modi Adani Bhai-Bhai) लिखा बैग लेकर संसद पहुंचे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। हम डिबेट में भाग नहीं ले पा रहे हैं।

पढ़ें :- 'यादों के झरोखे' : बेजोड़ और हाज़िर जवाब नेता थे एनडी तिवारी

राहुल गांधी ने बैग को बताया क्यूट

प्रियंका गांधी के इस बैग को दिखाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये काफी क्यूट है। बैग में एक तरफ मोदी तो दूसरी ओर अडानी की तस्वीर है। लिखा है- मोदी अडानी भाई भाई। वहीं, इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि हम लोग सदन की कार्यवाही में भाग लेना चाहते हैं लेकिन सरकार चर्चा नहीं चाहती है। किसी न किसी बहाने से वो सदन की कार्यवाही को स्थगित कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी विपक्ष ने अडानी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा था। राहुल गांधी रिपोर्टर के रोल में दिखे थे विपक्ष के दो सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाया और राहुल से बातचीत की थी। राहुल ने मोदी-अडानी के संबंध, अमित शाह की भूमिका और संसद न चलने पर सवाल किए थे।

इससे पहले संसद में जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए सोमवार को सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दलों के बीच सहमति बनी थी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भरोसा जताया था कि लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार से सुचारू रूप से चलेगी। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने विभिन्न दलों के फ्लोर नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें यह सहमति बनी।

पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस, 30 अक्टूबर के शो को लेकर क्या है अपडेट?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...