1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी को हॉस्पिटल से मिला डिस्चार्ज, 24 फरवरी को Bharat Jodo Nyay Yatra में हो सकती हैं शामिल

प्रियंका गांधी को हॉस्पिटल से मिला डिस्चार्ज, 24 फरवरी को Bharat Jodo Nyay Yatra में हो सकती हैं शामिल

प्रियंका गांधी को मंगलवार को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। प्रियंका गांधी ने 16 फरवरी को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके अपनी तबियत खराब होने और हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी दी थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

प्रियंका गांधी को मंगलवार को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। प्रियंका गांधी ने 16 फरवरी को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके अपनी तबियत खराब होने और हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी दी थी।

पढ़ें :- सपा का नया फार्मूला, हर मुसलमान अपने 4-4 दोस्त हिन्दू बनाये, तभी बीजेपी का अंत हो सकता है:- एमपी जावेद अली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका को डिहाइड्रेशन और पेट में इंफेक्शन की वजह से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अपनी पोस्ट में प्रियंका गांधी ने लिखा था कि –

मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका गांधी की अचानक तबियत खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। प्रिंयका की तबियत खराब होने की वजह से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका गांधी 24 फरवरी को मुरादाबाद में इस यात्रा से जुड़ सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...