1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Pune Helicopter Crash : मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश, चार यात्री थे सवार

Pune Helicopter Crash : मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश, चार यात्री थे सवार

मुंबई से हैदराबाद (Mumbai to Hyderabad) जा रहा निजी हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश हो गया। शुरुआती खबर के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में कुल चार यात्री सवार थे। निजी हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बारे में पुणे के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख (Superintendent of Police Pankaj Deshmukh) ने बताया कि हादसा पुणे जिले (Pune District) के पौड गांव में हुआ।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। मुंबई से हैदराबाद (Mumbai to Hyderabad) जा रहा निजी हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश हो गया। शुरुआती खबर के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में कुल चार यात्री सवार थे। निजी हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बारे में पुणे के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख (Superintendent of Police Pankaj Deshmukh) ने बताया कि हादसा पुणे जिले (Pune District) के पौड गांव में हुआ। हेलीकॉप्टर का स्वामित्व एक निजी विमानन कंपनी के पास है। पुणे ग्रामीण पुलिस (Pune Rural Police) के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में हताहत हुए यात्रियों की सटीक संख्या के बारे में जानकारी ली जा रही है।

पढ़ें :- '6 महीने में 1 लाख नौकरी' की घोषणा पर बोलीं मायावती- 69000 शिक्षक भर्ती के आंदोलनरत अभ्यर्थियों के बारे में भी सोचे सरकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा पुणे के ऐसे इलाके में हुआ है, जहां अत्यधिक बारिश होती है। हादसे के कारणों का पता नही ंलग सका है।

पढ़ें :- सिंगर अंकित बालियान की हत्या पर गरमायी सियासत, अखिलेश बोले - जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...