1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चुनावी नतीजों पर पुष्पम प्रिया ने उठाए सवाल, कहा-BJP उम्मीदवार के काउंटिंग एजेंट हतप्रभ थे कि जहां से कभी वोट नहीं आया वहां वोट कैसे आ रहा?

चुनावी नतीजों पर पुष्पम प्रिया ने उठाए सवाल, कहा-BJP उम्मीदवार के काउंटिंग एजेंट हतप्रभ थे कि जहां से कभी वोट नहीं आया वहां वोट कैसे आ रहा?

पुष्पम प्रिया ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, दरभंगा में नामांकन के बाद स्थानीय स्तर पर हमें बताया गया कि EVM में महागठबंधन के उमेश सहनी का क्रमांक 6, मेरा अर्थात् पुष्पम प्रिया का 7 और जनसुराज के आर के मिश्रा का 8 नंबर बटन होगा। पर 24 घंटे के अंदर उसे “ऊपर से” बदलकर 5,6,7 कर दिया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एक बार फिर एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि महागठबंधन को चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, चुनाव के नतीजों को लेकर विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से सवाल उठाए जा रहे हैं। द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी भी लगातार चुनाव नतीजों को लेकर सवाल उठा रही हैं। अब उन्होंने कहा कि, मतगणना के दौरान स्वयं बीजेपी उम्मीदवार के काउंटिंग एजेंट हतप्रभ थे कि जहां से कभी वोट नहीं आया वहां वोट कैसे आ रहा है?

पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार

पुष्पम प्रिया ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, दरभंगा में नामांकन के बाद स्थानीय स्तर पर हमें बताया गया कि EVM में महागठबंधन के उमेश सहनी का क्रमांक 6, मेरा अर्थात् पुष्पम प्रिया का 7 और जनसुराज के आर के मिश्रा का 8 नंबर बटन होगा। पर 24 घंटे के अंदर उसे “ऊपर से” बदलकर 5,6,7 कर दिया गया। मशीन में शायद तय किया जा चुका था कि 6 नंबर के वोट नंबर 2 पर संजय सरावगी को ट्रांसफ़र करने हैं। पर महागठबंधन को 6 नंबर पर रखने से भंडाफोड़ हो जाता।

उन्होंने आगे लिखा, यह जल्दबाज़ी में इनकी पहली तकनीकी चूक थी। मशीन में एक बार ट्रांसफ़र का फॉर्मूला तय हुआ तो बेचारा यह गलती सुधार नहीं पाया कि मुझे अपने हज़ारों नाते-रिश्तेदारों वाले होमटाउन दरभंगा में छोटे-छोटे निर्दलीयों से भी कम वोट आना और मुस्लिम वोटरों वाले बूथ पर रिकॉर्ड वोट बीजेपी उम्मीदवार को मिल जाना राजनीतिक व सांख्यिकीय दोनों रूप से असंभव है। मतगणना के दौरान स्वयं बीजेपी उम्मीदवार के काउंटिंग एजेंट हतप्रभ थे कि जहां से कभी वोट नहीं आया वहां वोट कैसे आ रहा है? पर नियति ने इस बार तय कर लिया है कि इनका पर्दाफ़ाश कर ही देना है। इस बार इन्होंने इतनी गलती की है और मेरे पास हर बूथ पर इतने सबूत हैं कि इनका पोल खुलना तय है।

 

 

पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...