इस्राइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम के बाद एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गाजा और मिस्र के बीच मौजूद रफा बॉर्डर को सीमित आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया है।
Rafah Border : इस्राइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम के बाद एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गाजा और मिस्र के बीच मौजूद रफा बॉर्डर को सीमित आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया है। दो साल बाद गाजा की रफा सीमा चौकी (Rafah border crossing) सोमवार को सीमित आवाजाही के खोली गई है। बता दें, मई 2024 में रफा क्रॉसिंग (Rafah Crossing) पर इस्राइल ने कब्जा कर लिया था। खबरों के अनुसार, गाजा लौट रहे फिलिस्तीनियों (Palestinians) का दूसरा समूह मंगलवार को मिस्र के साथ राफा सीमा पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहुंचा, जो इस क्षेत्र के एकमात्र गैर-इजरायली प्रवेश द्वार(Non-Israeli entrance) को सीमित रूप से फिर से खोलने की दिशा में एक और छोटा कदम है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रफा बोर्डर खोलना सिर्फ प्रतीकात्मक है क्योंकि दोनों ओर से बहुत ही कम लोगों को आने-जाने की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा, इस बोर्डर से गाजा में कोई भी राहत सामाग्री (relief material) नहीं आ सकती है।
खबरों के अनुसार,के अनुसार, लौटने वाले लोग पहले चिकित्सा उपचार और स्वास्थ्य देखभाल के लिए मिस्र गए थे। गाजा में दोबारा प्रवेश करने से पहले प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए वे दिन में पहले ही सीमा पर पहुंच गए थे।
रफा क्रॉसिंग खुलने का ब्रिटिश विदेश मंत्री ने स्वागत किया है. मिस्र के करीब 150 अस्पताल रफा क्रासिंग के रास्ते से गाजा से निकाले गए फलस्तीनी मरीजों को भर्ती करने के लिए तैयार है।
राफा मानवीय सहायता और चिकित्सा निकासी के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है।