1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी संसद में खास जैकेट ‘मोदी-अडानी एक हैं…’ पहनकर पहुंचे, कांग्रेस सांसदों ने किया अनोखा प्रदर्शन

राहुल गांधी संसद में खास जैकेट ‘मोदी-अडानी एक हैं…’ पहनकर पहुंचे, कांग्रेस सांसदों ने किया अनोखा प्रदर्शन

गुरुवार को आज एक बार फिर संसद में अडानी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दल के नेताओं ने खास तरीके का जैकेट पहना था। जिसके पीछे की तरफ लिखा है, 'मोदी अडानी एक हैं, अडानी सेफ हैं।' जहां एक तरफ विरोध करने वाले सांसद जैकेट पहने नजर आए, तो वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अलग ही अंदाज में नजर आए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। गुरुवार को आज एक बार फिर संसद में अडानी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दल के नेताओं ने खास तरीके का जैकेट पहना था। जिसके पीछे की तरफ लिखा है, ‘मोदी अडानी एक हैं, अडानी सेफ हैं।’ जहां एक तरफ विरोध करने वाले सांसद जैकेट पहने नजर आए, तो वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अलग ही अंदाज में नजर आए। राहुल ने हमेशा की तरह सफेद टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे, लेकिन टी-शर्ट पीछे की तरफ वही स्लोगन लिखा नजर आया, जो अन्य नेताओं की जैकेट पर लिखा था।

पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन

प्रधानमंत्री अदाणी मामले की जांच नहीं कराएंगे : राहुल गांधी

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा, सरकार के दावे कागजों और कैमरों तक है सीमित: अजय राय

आज संसद में कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने मिलकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के जरिये विपक्ष ने सरकार को अडानी मुद्दे पर घेरा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अडानी की जांच नहीं करवाएंगे। क्यूंकि अगर वह जांच करवाएंगे तो उसका मतलब ये होगा कि वो अपनी जांच करा रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मोदी अडानी एक है वो दो लोग नहीं हैं, वो एक हैं।

प्रियंका गांधी ने भी किया प्रदर्शन

आज वायनाड की सांसद और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी संसद के बाहर प्रदर्शन करती हुई नजर आई हैं। उन्होंने भी अडानी मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कांग्रेस सांसदों के साथ नारे लगाएं जिसपर उन्होंने कहा कि तानाशाही नहीं चलेगी। वहीं विपक्षी सांसदों को भी यह नारे लगाते सुना गया कि प्रधानमंत्री सदन में आओ, सदन में आकर जवाब दो। इसके अलावा वे नारे लगा रहे थे कि मोदी-अडानी एक हैं।

अदाणी मामले से इस देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है : के.सी. वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद और महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि अदाणी मामले में, ‘इस देश में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार इस पर चर्चा करने के लिए तैयार है, वे अदाणी का नाम सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। हम देश को बताना चाहते हैं कि यह सबसे बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन सदन इस पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है।

पढ़ें :- Sitapur News : सीतापुर में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, पेड़ की डाल काटते समय हुआ हादसा

सदन दो बजे तक स्थगित

आज सदन मने कांग्रेस नेताओं ने संभल मुद्दे पर चर्चा करने की मांग की। जिसपर ओम बिड़ला ने कहा कि वो इस मामले को शून्य काल में देखेंगे। और ये कि इस पर चर्चा की जा चुकी है। फिलहाल जानकरी के मुताबिक़ विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगति कर दिया गया है। विपक्षी सांसद अडानी मामले पर चर्चा की मांग कर रहे थे और मामले की जांच की मांग कर रहे थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...