1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी कांग्रेस की एक ऐसी पहेली हैं जिसे उनकी पार्टी समझने में नाकाम रही: केशव मौर्य

राहुल गांधी कांग्रेस की एक ऐसी पहेली हैं जिसे उनकी पार्टी समझने में नाकाम रही: केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी कांग्रेस की ऐसी पहेली हैं, जिसे उनकी पार्टी समझने में नाकाम रही है। दरअसल, डिप्टी सीएम अक्सर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधते रहते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी कांग्रेस की ऐसी पहेली हैं, जिसे उनकी पार्टी समझने में नाकाम रही है। दरअसल, डिप्टी सीएम अक्सर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधते रहते हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी ने आज फिर एक युवा की ली जान, यह हादसा नहीं, हत्या है

बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, राहुल गांधी कांग्रेस की एक ऐसी पहेली हैं जिसे उनकी पार्टी समझने में नाकाम रही है, इसलिए उनसे आजिज़ आकर कांग्रेस के कई नेताओं ने इस पार्टी से अपना पिंड छुड़ाकर दूसरे दलों का दामन थामा है।

पढ़ें :- बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली...पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी का निशाना

बता दें कि, संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम्, चुनाव सुधार पर चर्चा समेत अन्य मुद्दों पर मंथन चल रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, कांग्रेस ‘चोरों का सरदार’ है इसलिए कोई भी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता। अयोध्या में एक बड़ा मंदिर बन गया है, लेकिन क्या कोई राहुल गांधी या सोनिया गांधी वहां गए हैं? उन्हें सिर्फ़ अपने मुस्लिम वोट बैंक से मतलब है। यही वजह है कि वे SIR और EVM का विरोध कर रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...