1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी का रामलीला मैदान का दो टूक संदेश, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उनको जेल भेजेंगे’

राहुल गांधी का रामलीला मैदान का दो टूक संदेश, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उनको जेल भेजेंगे’

दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में रविवार को इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि 'ईवीएम, वोटर लिस्ट के जरिए वोट चोरी हुई है। वोटर लिस्ट ने युवाओं के नाम काटे गए। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था। ये मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि देश का चुनाव आयोग (Election Commission) ये कह रहा है क्योंकि 13 करोड़ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में रविवार को इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ‘ईवीएम, वोटर लिस्ट के जरिए वोट चोरी हुई है। वोटर लिस्ट ने युवाओं के नाम काटे गए। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था। ये मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि देश का चुनाव आयोग (Election Commission) ये कह रहा है क्योंकि 13 करोड़ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया। ये साधारण चोरी नहीं है, देशद्रोही है। ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar)  को इस देश के भीतर जेल जाना होगा।

पढ़ें :- भारत के युवाओं के योग्य योजक के रूप में प्रधानमंत्री जी हम सबके बीच हैं, जिन्होंने Skill India महाअभियान का किया था शुभारंभ: सीएम योगी

ये हिंदुस्तान के किसानों की, युवाओं की, मजदूरों की आवाज है कि हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे

विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां आप लोग एक साथ चलकर आए आप लोगों का धन्यवाद करता हूं। ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को, पीएम मोदी को अमित शाह को मैसेज भेजना था आपने वो मैसेज भेजा है। ये हिंदुस्तान के किसानों की, युवाओं की, मजदूरों की आवाज है कि हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे। आप जो भी संविधान से बड़े नहीं हो। संविधान आपसे बड़ा है। सालों से इस देश में वोट चोरी हो रही है।

युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और देश का पूरा धन अंबानी-अडानी के पास जा रहा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने महारैली में कहा कि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के पद से हटेंगे और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। ये कोई आम चोरी नहीं है, जैसी कोई दुकान से चोरी करता है। ये हिंदुस्तान के हर नागरिक के वोट और उसकी आवाज की चोरी है। राहुल गांधी ने इसे देशद्रोह करार दिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सभी संवैधानिक संस्थाओं पर इन लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि इसका नतीजा है कि किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और देश का पूरा धन अंबानी-अडानी के पास जा रहा ।

पढ़ें :- UP के स्वास्थ्य विभाग में बढ़ता जा रहा है दवा माफियाओं का वर्चस्व, करीब एक दर्जन जिलों में इनके इशारों पर बनने जा रहे CMO, देखिए लिस्ट

ऐसा ही हिंदुस्तान चाहिए, जहां हर किसी को बराबरी का अधिकार मिले

राहुल ने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए जाते हैं, जबकि कोई आम आदमी ऐसा करे तो उसे जूते मारकर जेल में डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही हिंदुस्तान चाहिए, जहां हर किसी को बराबरी का अधिकार मिले। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा हिंदुस्तान होना चाहिए जहां किसान अपने सपने पूरे कर सके। उन्होंने कहा कि कोई छात्र 18 घंटे पढ़ाई करे तो उसे शिक्षा और रोजगार के रूप में उसकी मेहनत का फल मिलना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नहीं जा रहे हैं।

हम मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार किसी से भी नफरत नहीं करते

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि मैं कहता हूं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते। ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar)  के बाद अब हम आपके खिलाफ खड़े होंगे। अमित शाह और आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। आप भाग नहीं सकते, आपको यहीं रहना होगा और आपके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) , किसी से भी नफरत नहीं करते। हम मोहब्बत की दुकान चलाने वाले लोग हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव की Meta को दो टूक, बोले- भारत में बिजनेस करो, राजनीति नहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच बयान चर्चा में
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...