1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रेलवे ने 2019-2023 तक टिकट रद्द करने से 6112 करोड़ रुपये  की कमाई, आरटीआई ने खुलासा

रेलवे ने 2019-2023 तक टिकट रद्द करने से 6112 करोड़ रुपये  की कमाई, आरटीआई ने खुलासा

भारतीय रेलवे (Indian Railways) को टिकट रद्द (Ticket Cancellation) करना भी भारी मुनाफे का सौदा है। 2019 से 2023 के बीच रेलवे 6112 करोड़ रुपये कमाई की है। सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला के तरफ से दायर सूचना के अधिकार (RTI) याचिका के जवाब में रेल मंत्रालय (Railway Ministry) ने रद्दीकरण से वर्षवार कटौती की गई राशि का खुलासा किया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय रेलवे (Indian Railways) को टिकट रद्द (Ticket Cancellation) करना भी भारी मुनाफे का सौदा है। 2019 से 2023 के बीच रेलवे 6112 करोड़ रुपये कमाई की है। सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला के तरफ से दायर सूचना के अधिकार (RTI) याचिका के जवाब में रेल मंत्रालय (Railway Ministry) ने रद्दीकरण से वर्षवार कटौती की गई राशि का खुलासा किया है।

पढ़ें :- गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान

कार्यकर्ता के तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019-20 में टिकट रद्दीकरण से 1724.44 करोड़ रुपये, वर्ष 2020-21 में 710.54 करोड़ रुपये, वर्ष 2021-22 में 1569 करोड़ रुपये और वर्ष 2022-23 में रद्दीकरण से अर्जित राशि 2109.74 करोड़ रुपये (अनंतिम) थी। इन चार वर्षों के दौरान भारतीय रेलवे ने केवल टिकट रद्द करने से 6112 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा

शुक्ला ने कहा कि पिछले दस वर्षों में यात्री किराये में भी 85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आरक्षण के लिए रेलवे टिकट रेलवे काउंटर टिकट या ऑनलाइन ई-टिकट के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

रेलवे टिकटों का रद्दीकरण/लिपिकीय शुल्क:

वर्ष राशि (करोड़ रुपए में)

2019-20 1724.44

2020-21 710.54

पढ़ें :- दुनिया खत्म हो जाएगी, स्वर्ग का लालच दिया: केन्या के ईसाई धर्मगुरू ने 190 बच्चों को भूखा मारा: 400 शव मिलें

2021-22 1569.08

2022-23 2109.74 (अनंतिम)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...