1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रेलवे वसूलेगा दोगुना जुर्माना : 13 साल बाद बदला नियम, भूलकर भी न करें ये गलती

रेलवे वसूलेगा दोगुना जुर्माना : 13 साल बाद बदला नियम, भूलकर भी न करें ये गलती

New Railway Rules : रेलवे ने 13 साल बाद बिना टिकट यात्रा के जुर्माने को दो गुना कर दिया है। यानी अब बिना टिकट पकड़े जाने पर न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए की जगह पर 500 रुपये वसूला जाएगा। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार शाम रेलवे एक्ट में किए गए संशोधनों को लागू करने की अधिसूचना जारी की थी और यह नियम 20 जून से लागू हो गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 42 दिन का ‘रेल ब्रेक’! कानपुर-लखनऊ रूट पर मेगा ब्लॉक, 17 ट्रेनें रद्द—यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

दरअसल, रेलवे अब तक बिना टिकट यात्रा करने वालों से यात्रा का पूरा किराया और जुर्माने के तौर पर 250 रुपए वसूलता था। साल 2013 में रेलवे ने बिना टिकट यात्रा का जुर्माना 50 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए किया गया था। वहीं, करीब 13 साल बाद जुर्माने में बढ़ोत्तरी की गयी है। रेल मंत्रालय ने 18 जून को देश के सभी रेलवे जोन्स को पत्र भेजकर नए नियमों की जानकारी दी थी।

इसके अलावा, दूसरे व्यक्ति के नाम पर बुक टिकट से यात्रा करने पर टिकट जब्त किया जा सकता है। इसके साथ पूरा किराया और अतिरिक्त चार्ज भी वसूला जाएगा। वहीं, ट्रेन में या रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति सामान बेचने, फेरी लगाने या भीख मांगने वालों पर भी एक्शन होगा। इन मामलों में 2000 रुपए तक जुर्माना लग सकता है। कई बार नियमों का उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...