1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajasthan News: पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने से मची अफरा-तफरी, PM मोदी कल करने वाले थे उद्घाटन

Rajasthan News: पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने से मची अफरा-तफरी, PM मोदी कल करने वाले थे उद्घाटन

राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पदपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही वहां पर अफरातफरी मच गयी। हालांकि, आग किस कारण लगा है ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सबसे अहम ये है कि, ये आग उस समय लगी है जब अगले दिन पीएम मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan News:  राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पदपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही वहां पर अफरातफरी मच गयी। हालांकि, आग किस कारण लगा है ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सबसे अहम ये है कि, ये आग उस समय लगी है जब अगले दिन पीएम मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित है।

पढ़ें :- Video : ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद रवि किशन, कहा-राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो...

बताया जा रहा है कि, आग रिफाइनरी की एक प्रोसेसिंग यूनिट में लगी है। इस घटना के बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। हालांकि, आग किस कारण लगी इसको लेकर जांच की जा रही है। तकनीकी टीम और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने और कारणों की जांच में जुटी हुई हैं।

वहीं, आग की सूचना मिलने के कुछ देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं और तुरंत मोर्चा संभाला। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आग को अन्य यूनिटों तक फैलने से रोका जा सके।

बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल को सुबह करीब 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस रिफाइनरी का औपचारिक उद्घाटन किया जाना था। ऐसे में आग लगने की इस घटना ने प्रशासन और प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि इस हादसे का उद्घाटन कार्यक्रम पर भी असर पड़ सकता है।

 

पढ़ें :- राहुल गांधी जी को चुनाव परिणामों से सबक लेते हुए आत्मचिंतन करना चाहिए, 2029 के चुनाव में भी NDA प्रचंड बहुमत से जीतेगी: अमित शाह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...