1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. राज्यसभा सभापति ने AAP के सात सांसदों के भाजपा में विलय को दी मंजूरी, अब इतने रह गए केजरीवाल के सांसद

राज्यसभा सभापति ने AAP के सात सांसदों के भाजपा में विलय को दी मंजूरी, अब इतने रह गए केजरीवाल के सांसद

Seven AAP MPs merge with the BJP : राज्यसभा के सभापति ने आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राघव चड्ढा और छह अन्य सांसदों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद उच्च सदन में भाजपा के सांसदों की कुल संख्या 113 हो गयी है, जबकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी सदस्यों की संख्या अब केवल तीन रह गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Seven AAP MPs merge with the BJP : राज्यसभा के सभापति ने आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राघव चड्ढा और छह अन्य सांसदों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद उच्च सदन में भाजपा के सांसदों की कुल संख्या 113 हो गयी है, जबकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी सदस्यों की संख्या अब केवल तीन रह गयी है।

पढ़ें :- जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा-बिहार को बीजेपी और एनडीए ने किया शर्मसार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट में लिखा, “राज्यसभा के माननीय सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी ने AAP के 7 सांसदों के BJP में विलय को स्वीकार कर लिया है। अब, राघव चड्ढा जी, संदीप पाठक जी, अशोक मित्तल जी, हरभजन सिंह जी, स्वाति मालीवाल जी, राजिंदर गुप्ता जी और विक्रमजीत सिंह साहनी जी BJP संसदीय दल के सदस्य हैं। मैंने लंबे समय से यह देखा है कि इन 7 माननीय सांसदों ने कभी भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया और न ही कभी कोई अनुशासनहीनता या असंसदीय आचरण किया। प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण करने वाले NDA में आपका स्वागत है और ‘टुकड़े-टुकड़े’ INDI गठबंधन को अलविदा।”

अब भाजपा के कितने राज्यसभा सांसद

आम आदमी पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों के विलय के बाद भाजपा के सदस्यों की कुल संख्या 113 हो गयी है। जबकि आप के तीन सांसदों में संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और बलबीर सिंह रह गए हैं। केजरीवाल की पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि वह सदन में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी से सिर्फ तीन सदस्यों वाली पार्टी बन गयी है। राज्यसभा में संख्या बल के मामले में कांग्रेस दूसरे नंबर पर है, जिसके कुल 29 सदस्य उच्च सदन में मौजूद हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- सरकार बनी तो आधी आबादी को 2 लाख रुपये लोन, हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का दिया लक्ष्य
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...