1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ramadan 2024: नजर आया रमजान का चांद, 12 मार्च को रखा जाएगा पहला रोजा

Ramadan 2024: नजर आया रमजान का चांद, 12 मार्च को रखा जाएगा पहला रोजा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नजर आया रमजान का चांद। मंगलवार 12 मार्च को देशभर में पहला रोजा रखा जाएगा। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने यह ऐलान किया है। मुस्लिम तराबी की नमाज आज से अदा करेंगे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नजर आया रमजान का चांद। मंगलवार 12 मार्च को देशभर में पहला रोजा रखा जाएगा। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने यह ऐलान किया है। मुस्लिम तराबी की नमाज आज से अदा करेंगे।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है 'न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण'

रमजान के पूरे महीने में हर दिन 5 वक्त की नमाज के अलावा रात के समय एक विशेष तरह की नमाज पढ़ी जाती है, जिसे तरावीह कहा जाता है। रमजान का चांद नजर आने के बाद से तरावीह पढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

पढ़ें :- UP Lok Sabha Elections 2024 : बसपा ने कैसरगंज समेत छह प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी की, जानें किसको कहां से मैदान में उतारा

रमजान का रोजा 29 या 30 दिनों का होता है। इस्लाम धर्म में बताया गया है कि रमजान के दौरान रोजा रखने से अल्लाह खुश होते हैं और सभी दुआएं कुबूल करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस महीने की गई इबादत का फल बाकी महीनों के मुकाबले 70 गुना अधिक मिलता है।

चांद के दिखने के बाद से ही मुस्लिम समुदाय के लोग सूरज के निकलने से पहले सहरी खाकर इबादतों का सिलसिला शुरू कर देते हैं। सूरज निकलने से पहले खाए गए खाने को सहरी कहा जाता है और सूरज ढलने के बाद रोजा खोलने को इफ्तार कहा जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...