1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. रामायण के ‘राम-लक्ष्मण’ ने प्रेम सागर के निधन पर जताया शोक, इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

रामायण के ‘राम-लक्ष्मण’ ने प्रेम सागर के निधन पर जताया शोक, इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

टीवी सीरियल रामायण (TV serial Ramayan) बनाने वाले महान फिल्मकार रामानंद सागर (Filmmaker Ramanand Sagar) के बेटे, निर्माता और सिनेमैटोग्राफर प्रेम सागर (Producer and cinematographer Prem Sagar) का लंबी बीमारी के बाद रविवार, 31 अगस्त को 84 साल की उम्र में निधन हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टीवी सीरियल रामायण (TV serial Ramayan) बनाने वाले महान फिल्मकार रामानंद सागर (Filmmaker Ramanand Sagar) के बेटे, निर्माता और सिनेमैटोग्राफर प्रेम सागर (Producer and cinematographer Prem Sagar) का लंबी बीमारी के बाद रविवार, 31 अगस्त को 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर रामायण के लीड एक्टर्स अरुण गोविल (Arun Govil) जिन्होंने राम का किरदार निभाया और सुनील लहरी (Sunil Lahiri) जिन्होंने लक्ष्मण का किरदार निभाया था ने शोक जताया है।

पढ़ें :- ‘हनुमान अंश’ पर सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के बाद अब इस राज्य में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म

अरुण गोविल ने जताया दुख

रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil)  ने प्रेम सागर (Prem Sagar) के निधन पर शोक जताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को पहुंचाने वाले स्व. श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री प्रेम सागर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांती’।

सुनील लहरी ने दी श्रद्धांजलि

पढ़ें :- 72nd National Film Awards : राज ठाकरे बोले- मुंबई के बाद दिल्ली का महत्व खत्म करने की कोशिश, संजय राउत ने कलाकारों से सेरेमनी बॉयकॉट करने की मांग

सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर प्रेम सागर जी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘यह दुखद समाचार शेयर करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी परलोक सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और घरवालों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे’।

आज सुबह उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया’। प्रेम सागर ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे से ट्रेनिंग ली जहां वे 1968 बैच के स्टूडेंट थे। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के सागर आर्ट्स बैनर तले कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया। रामायण का पहला प्रसारण 1987 में दूरदर्शन पर हुआ था। सागर आर्ट्स बैनर तले, प्रेम सागर ने एक स्टिल फोटोग्राफर और सिनेमैटोग्राफर के रूप में कई प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...