1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Ranchi University Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर यहां निकली भर्ती, कैंडिडेट्स इस डेट से पहले कर दें अप्लाई

Ranchi University Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर यहां निकली भर्ती, कैंडिडेट्स इस डेट से पहले कर दें अप्लाई

इनके लिए आवेदन कुछ दिन पहले ही शुरू हुए हैं और जल्द ही अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ जाएगी. वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए फॉर्म भरना चाहते हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर दें.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Ranchi University Recruitment: रांची यूनिवर्सिटी, रांची ने सहायक प्रोफेसर के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इनके लिए आवेदन कुछ दिन पहले ही शुरू हुए हैं और जल्द ही अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ जाएगी. वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए फॉर्म भरना चाहते हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर दें. यहां पढ़ें इन भर्तियों से जुड़े जरूरी डिटेल.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

नोट करें महत्वपूर्ण तारीखें

रांची यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए भर्तियां 13 मार्च 2024 से शुरू हुई हैं. इस दिन से एप्लीकेशन लिंक खुला है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 23 मार्च 2024 है. इस तारीख को शाम पांच बजे के पहले बताए गए प्रारूप में ऑनलाइन अप्लाई कर दें.

ऑफलाइन भी करना है अप्लाई

इन पदों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन करना है. ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च है और ऑफलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 3 अप्रैल 2024 है. इस तारीख तक एप्लीकेशन की हार्डकॉपी पोस्ट से यूनिवर्सिटी के पते पर पहुंच जानी चाहिए. इसके लिए भी शाम पांच बजे का ही टाइम फिक्स हुआ है.

नोट करें वेबसाइट

इन पदों पर आवेदन करने के लिए और इनका डिटेल व आगे के अपडेट जानने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – jharkhanduniversities.nic.in. यहां से आपको सारी जानकारी विस्तार से मिल जाएगी. ये पद हिंदी, हिस्ट्री, बीसीए, होम साइंस, मैथ्स, म्यूजिक, इकोनॉमिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, बंगाली, कुरमाली, मुंदरी, एंथ्रोपोलॉजी, बी.लिब आदि बहुत से विषयों के लिए हैं.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने नेट (नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट) या जेट (झारखंड एलिजबिलिटी टेस्ट) पास किया हो. मास्टर्स संबंधित विषय में कम से कम 55 परसेंट मार्क्स के साथ किया हो. प्रमोशन के लिए पीएचडी की डिग्री अनिवार्य है.

कितना लगेगा शुल्क

आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 500 रुपये है. अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए ऊपर दी वेबसाइट पर जाएं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...