1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

होली का पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इसके ठीक पांच दिन बाद पंचमी तिथि को रंग पंचमी उत्सव मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Indore Rang Panchami 2024 : होली का पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इसके ठीक पांच दिन बाद पंचमी तिथि को रंग पंचमी उत्सव मनाया जाता है। 30 मार्च को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहुत से जगहों पर होली समेत पांच दिनों तक रंग खेलने की परंपरा है।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

रंग पंचमी का त्योहार भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन दोनों ने एक साथ होली खेली थी और सभी देवी-देवता इस दिन पृथ्वी लोक पर उनका दर्शन करने आए थे।

रंग पंचमी  पर जुलूस
ये त्योहार मध्य प्रदेश के इंदौर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। रंग पंचमी के अवसर पर जुलूस निकाला जाता है जिसे गेर के नाम से जाना जाता है। इसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। विदेश से भी कई लोग इस जुलूस में शामिल होने के लिए आते हैं। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी और राजस्थान आदि जगहों पर विशेष रूप से रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है।

रंग पंचमी का महत्व
होली की तरह ही इस दिन भी खूब अबीर-गुलाल उड़ाया जाता है और एक-दूसरे के रंग लगाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन वायुमंडल में रंग उड़ाने से या शरीर पर रंग लगाने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक शक्तियों का संचार होता है और आस-पास मौजूद नकारात्मक शक्तियां क्षीण हो जाती हैं।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...