1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में गंगा किनारे स्थित रसूलाबाद घाट का नाम बदल कर रखा गया चंद्रशेखर आजाद घाट

प्रयागराज में गंगा किनारे स्थित रसूलाबाद घाट का नाम बदल कर रखा गया चंद्रशेखर आजाद घाट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में गंगा किनारे स्थित रसूलाबाद का नाम बदल कर अब चंद्रशेखर आजाद घाट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रयागराज नगर निगम ने यह फैसला लिया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में गंगा किनारे स्थित रसूलाबाद का नाम बदल कर अब चंद्रशेखर आजाद घाट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रयागराज नगर निगम ने यह फैसला लिया है। इसी घाट पर अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद का दाह संस्कार किया गया था। इसलिए इस घाट का नाम बदलकर चंद्र शेखर आजाद घाट कर दिया गया है।

पढ़ें :- आईवाईसी चीफ उदय भानु चिब कि गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने देश भर में शुरू किया विरोध प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रयागराज नगर निगम सदन ने 1991 में प्रस्ताव पारित किया था। हालंकि 33 साल पहले प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अभी तक इस पर औपचारिक तौर पर आदेश जारी नहीं हो सका था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को प्रयागराज का दौरा किया था। इस दौरान नगर निगम पार्षदों ने उनके सामने इस मुद्दे को उठाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में मेयर गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को उचित फैसला लेने को कहा था।

इसके बाद नगर निगम ने अब रसूलाबाद घाट का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर करने का फैसला ले लिया है। यह घोषणा मेयर गणेश केसरवानी ने की है। जल्द ही इस बारे में सभी औपचारिकताएं पूरी कर लिए जाने की उम्मीद है।

पढ़ें :- शंकराचार्य ने फोटो जारी कर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, केक काटते दिखे IPS अजयपाल शर्मा व ‘हिस्ट्रीशीटर’ आशुतोष ब्रह्मचारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...