1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. RCB vs GG Head to Head: आज वडोदरा में आरसीबी और जीजी की होगी भिड़ंत; जानें- अब तक किसका पलड़ा भारी

RCB vs GG Head to Head: आज वडोदरा में आरसीबी और जीजी की होगी भिड़ंत; जानें- अब तक किसका पलड़ा भारी

GG vs RCB WPL 2025: आज 14 फरवरी से विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस सीजन के ओपनिंग मैच में गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात जायंट्स (GG) से होने वाला है। इस मैच में आरसीबी की अगुवाई एक बार फिर स्मृति मंधाना करती नजर आएंगी, जबकि जीजी अपनी नई कप्तान एशले गार्डनर के साथ तीसरे सीजन की शुरुआत करने जा रही है। आइये इस मैच पहले जीजी बनाम आरसीबी के हेड टू हेड रिकॉर्ड और आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

GG vs RCB WPL 2025: आज 14 फरवरी से विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस सीजन के ओपनिंग मैच में गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात जायंट्स (GG) से होने वाला है। इस मैच में आरसीबी की अगुवाई एक बार फिर स्मृति मंधाना करती नजर आएंगी, जबकि जीजी अपनी नई कप्तान एशले गार्डनर के साथ तीसरे सीजन की शुरुआत करने जा रही है। आइये इस मैच पहले जीजी बनाम आरसीबी के हेड टू हेड रिकॉर्ड और आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

पढ़ें :- ICC रैंकिंग में ईशान किशन ने मारी 17 पायदान की छलांग, बने टी20 के नंबर 8 बल्लेबाज, जानें अभ‍िषेक-सूर्या-त‍िलक का हाल?

जीजी बनाम आरसीबी मैचों में किसका पलड़ा भारी

विमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच कुल चार मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। कुल चार मैचों में आरसीबी और जीजी ने दो-दो जीत दर्ज की हैं। पिछले दो सीजन में दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की है। ऐसे में शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी टीम अपने आंकड़े को बेहतर करती है।

जीजी बनाम आरसीबी मैचों के आंकड़े

मैच: 4

पढ़ें :- T20 world cup 2026: नीली टी-शर्ट वाली 'मिस्ट्री गर्ल' अब देसी अवतार में ढाया कहर, आज हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौन है?

गुजरात जायंट्स विमेन जीत: 2

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन जीत: 2

गुजरात जायंट्स विमेन पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 2

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 0

गुजरात जायंट्स विमेन पीछा करते हुए जीत: 0

पढ़ें :- पिछले वर्ल्ड कप में क्वालीफाई तक नहीं कर पाया था जिम्बाब्वे, इस बार टूर्नामेंट में सबसे बड़ा उलटफेर कर कंगारुओं को किया आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन पीछा करते हुए जीत: 2

गुजरात जायंट्स विमेन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन का उच्चतम कुल: 201/7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन बनाम गुजरात जायंट्स विमेन का उच्चतम कुल: 190/6

गुजरात जायंट्स विमेन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन का न्यूनतम कुल: 107/7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन बनाम गुजरात जायंट्स विमेन का न्यूनतम कुल: 110/2

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच कब खेला जाएगा? 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच शुक्रवार 14 फरवरी 2025 को खेला जाएगा।

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच कहां खेला जाएगा? 

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा?

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच शुक्रवार 14 फरवरी 2025 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 के पहले मैच को किस टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे?

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 के पहले मैच को स्पोर्ट्स18 एचडी और स्पोर्ट्स18 एसडी टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप से हुआ आउट, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में एंट्री मारकर रचा इतिहास

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...