1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक रिकॉर्ड 70 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78.77 प्रतिशत वोटिंग

तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक रिकॉर्ड 70 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78.77 प्रतिशत वोटिंग

Bengal and Tamil Nadu Voting Live : तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज सुबह से पहले चरण की 152 सीटों  के लिए मतदान जारी है। जिसमें मतदाताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बंगाल में चुनावों के पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- 15 साल रही चोरों की सरकार, राम को मौका देने की करी अपील

चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चेन्नई में दोपहर 3 बजे तक 68.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। बंगाल में चुनावों के पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया; दक्षिण दिनाजपुर 81.49 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे है। बता दें कि राज्य में 5.73 करोड़ मतदाता हैं, जो 33,133 जगहों पर बने 75,064 मतदान केंद्रों पर वोट डालकर 4,023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

पश्चिम बंगाल में 16 जिलों की कुल 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए 44 हजार से अधिक मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए गये हैं और कुल 1 हजार 478 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में है। दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। तमिलनाडु और बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...